धमतरी (mediasaheb.com) धमतरी जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी
समिति खिसोरा के नवागांव स्थित धान उपार्जन केंद्र में धान में रेत और भूसा मिलाने
के मामले में प्रभारी समिति प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार
कर लिया है।
पुलिस के अनुसार दो दिन पहले धान उपार्जन
केंद्र नवागांव में किसानों ने फड़ प्रभारी को धान में रेत और भूसा मिलाते पकड़
लिया था। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से हुई। मौके पर कुरुद एसडीएम ने पहुंचकर
जांच की। जांच में उक्त कृत्य सही पाया गया। रिपोर्ट कलेक्टर को भेजने के बाद
सहकारी विस्तार अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने नवागांव उपार्जन केंद्र का भौतिक
सत्यापन किया। जिसमें पूरे धान के स्टॉक में 225 कट्टा (90 क्विंटल)
धान कम पाया गया। कार्यालय के आदेश पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक करेली बड़ी के
शाखा प्रबंधक भानूराम साहू ने समिति के प्रभारी प्रबंधक राजेश सोनी एवं फड़
प्रभारी टकेश्वर पटेल के खिलाफ मगरलोड थाना में अपराध दर्ज कराया।(वार्ता)
Monday, October 19
Breaking News
- 19 अक्टूबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा सावधान
- भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक
- इंदौर में 150 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक
- नवरात्रि में मां बिरासिनी के दरबार में उमड़ती है श्रद्धा, दसवीं शताब्दी से आस्था का केंद्र है प्राचीन धाम
- किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ
- सेवा संकल्प अभियान में मध्यप्रदेश के युवाओं का ऐतिहासिक कीर्तिमान
- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
- इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वन्दे मातरम्’ की राष्ट्रभावना से सशक्त होगी युवा शक्ति, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : मंत्री परमार


