रायपुर, (mediasaheb.com) शहर की सामाजिक संस्था अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी रायपुर ने लॉकडाउन की स्थिति में निरंतर रूप से भोजन वितरण में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आज 11 अप्रैल को स्थानीय बस्ती रामनगर, कृष्णा नगर, राजीव नगर, गुढ़ियारी एवं सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पर संस्था के सदस्यों ने पहुँच कर बेसहारों, ज़रूरतमंदों को गर्म भोजन वितरण किया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, ऐसे गरीब, मज़दूर वर्ग एवं निम्न तबके के परिवारों को संस्था विगत कई दिनों से राशन, कच्चा अनाज एवं सब्जी मुहैय्या कराने के साथ गर्म भोजन भी वितरण कर रही है। संस्था द्वारा रोज़ाना 300 परिवारों को लाभ पहुँचाया जा रहा है।
आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ विश्वनाथ अग्रवाल, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, सुनील बाजारी, ज़ुबैर खान, राशीद बिलाल, शेख नज़ीर, यासिर हुसैन, मयंक, दिव्यांश, श्रीमती निकहत खान, रिंकी शुक्ला एवं अन्य ने बहुमूल्य योगदान दिया। (हि.स.)।

