बसन्त साव
महासमुंद- (mediasaheb.com) नोवल कोरोना वायरस कोविड -19 के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के पूर्व मरीजो के स्वस्थ होकर घर लौटने की अच्छी खबर के बीच नए मरीजो की संख्या ने पूरे प्रदेश की चिंता बढ़ा दी है। जिससे लॉक-डाउन की शक्ति से पालन कराए जाने की प्रसाशनिक आदेशो व दिशा निर्देशों पर महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर स्वयं अपनी टीम के साथ सतत इलाका भ्रमण, प्रेट्रोलिंग करते हुए आसूचना तन्त्रो के माध्यम से निगरानी रखे हुए है। इलाका भ्रमण के समय कल तुमगांव एवम बेलसोंडा स्थित निवासरत सपेरे समुदाय के डेरो में पहुँचकर लगभग 300 परिवारों के लिए भोजन पैकेट वितरण किये। जिले के कप्तान श्री ठाकुर एवं उनकी पुलिस टीम इस विषम परिस्तिथियों में नियमित कानून व्यवस्था में कसावट लाकर, इलाके के जरूरतमन्दों हेतु हरसम्भव सहयोग और मानवीय कार्यो की भी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है।

