बसन्त साव
महासमुंद, (mediasaheb.com) अवैध शराब के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त हो गई है, इस क्रम में पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेमभुलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास कुमार पाटले के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार अवैध शराब परिवहन एव्म बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है. एवं सतत कार्यवाही किया जा रहा है कि आज दिनांक 11/04/2020 को रात्रि गश्त के दौरान झिलमिला चौक सराईपाली में सुबह 5 बजे आरोपी जीवन लाल केवट तथा परमानंद पटेल निवासी गढ़पटनी(बसना) के द्वारा मोटरसाइकिल HF डिलक्स क्रमांक CG06 GB 6420 में 20लीटर वाली जरकिन में भरा हुआ 20 लीटर महुआ शराब परिवहन करते पाये जाने पर मोटरसाइकिल सहित ज़ब्त कर अपराध क्रमांक 117/2020 धारा 34(2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया |

