पिथौरा, (mediasaheb.com) वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा पिथौरा ब्लाक के ग्राम बोइरडीह निवासी मनोरंजन कुम्हार के घर के बाड़ी में अवैध लकड़ी की सुचना पर नियमानुसार तलाशी कार्यवाही की. जहाँ मनोरंजन कुम्हार के द्वारा अनाधिकृत रूप से सागौन और अन्य प्रकार की लकड़ी रखी गई थी|
जिसमे 5 नग सागौन की लकड़ी, चिरान की लकड़ी 5 नग, 18 नग सागौन का खिड़की फ्रेम, 50 किलो मिश्रित जलाऊ लकड़ी एवं बढ़ाई गिरी का सामान जप्त किया गया. जप्त किये सामन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ अवैध रूप से कीमती लकड़ीया लाकर बढ़ाई गिरी का कार्य किया जाता था|
इस कार्यवाही में वन विभाग के उपवन क्षेत्रपाल मिट्टूलाल प्रजापति, वनपाल गजकुमार, वन रक्षक वीरेंदर बंजारे, प्रवीण दीवान, कौशन कुमार आडिल, भूपेंद्र जांगडे, प्रभा ठाकुर, दीपिका रात्रे, आनंद राम जोशी, दिनेश कर्ष व समस्त सुरक्षा श्रमिक मौजूद रहे |बसंत साव

