पत्थलगांव, (mediasaheb.com) जशपुर जिले में आज लॉकडाउन के दौरान नॉनवेज भोजन की जिद पर अड़े पिता की नाबालिग बेटे ने डंडे से पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार चन्दागढ़ गांव में कपेश्वर पैंकरा (45) का नॉनवेज भोजन की जिद को लेकर उसके परिजनों से विवाद हो गया था। इसी विवाद के दौरान कपेश्वर के नाबालिग बेटे ने उसकी डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस जांच में आरोपी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसका पिता नॉनवेज भोजन की जिद पर अड़ा हुआ था। परिवार के लोगों ने लॉकडाउन की परेशानी बता कर उन्हें समझाया भी था, लेकिन कपेश्वर ने अपनी जिद को लेकर घर के छोटे बच्चों को पिटाई शुरू कर दी।(वार्ता)
Tuesday, October 20
Breaking News
- एमपी को जल्द मिल सकते हैं 13 नए IAS अधिकारी, 39 नामों पर विचार; 4 विवादित अफसर बाहर!
- नाइट शिफ्ट में अब ‘कर्तव्य’ ऐप से लगेगी अटेंडेंस, 1 नवंबर से लागू होगा नियम
- मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त तक 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, यूपीएसटीडीसी ने शुरू किए 2 टूर पैकेज
- वृद्धावस्था पेंशन के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन के अंतराल पर मिलेंगी दो किस्तें
- प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सेठ से लिया कर्ज लौटाने से ब्रिटेन का इनकार, सीहोर के रुठिया परिवार का दावा
- विजयादशमी पर राजसी वैभव के साथ निकलेगी महाकाल की सवारी, उज्जैन में शमी पूजन की तैयारी
- 2035 तक बूढ़ा हो जाएगा बीजिंग? हर तीसरा निवासी होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का
- भोपाल में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए 7 घाटों पर इंतजाम, क्रेन और गोताखोर तैनात
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, ट्रंप के मंत्री बोले- समझौता जल्द हो सकता है फाइनल
- EPF के साथ VPF में निवेश का मौका, FD से ज्यादा ब्याज के साथ रिटायरमेंट के लिए बनाएं बड़ा फंड

