जगदलपुर, (mediasaheb.com) |छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट में आज एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार तीन ग्रामीणों की मौत हो गयी और पांच ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मांडवा ग्राम के ग्रामीण ततोकापाल साप्ताहिक बाजार के लिए यहां से रवाना हुए थे। वाहन चालक ने नियम के विरुद्ध अधिक ग्रामीणों को वाहन में बैठा लिया था। तोकापाल जाने के दौरान पिकअप वाहन रायकोट में स्थित ढाबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में वाहन में सवार तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, 5 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं। (वार्ता)
Saturday, June 27
Breaking News
- एमएसएमई मध्यप्रदेश की समृद्धि और रोजगार की मजबूत नींव – मंत्री काश्यप
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा
- शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
- यूसीसी पर उच्च स्तरीय समिति की नई दिल्ली में हुई बैठक
- भारतीय हॉकी टीम में मध्यप्रदेश का बढ़ता प्रतिनिधित्व एक उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण
- नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर :जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर आयोजित समिट में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल
- विविधता में एकता का आधार भारत के विभिन्न राज्यों के लोग : राज्यपाल पटेल

