रायपुर(mediasaheb.com) छत्तीसगढ़
के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी चार वर्षों में दंतेवाड़ा जिले में गरीबी रेखा
के नीचे रहने वाले परिवारों का प्रतिशत 60 प्रतिशत
से घटाकर 20 प्रतिशत से कम करने के लिए मुख्य सचिव को
विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्री बघेल ने गरीब
परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्हे आजीविका के लाभप्रद साधनों से
जोड़ने के निर्देश दिए हैं। श्री बघेल ने कहा कि बस्तर प्राधिकरण के लिए आगामी बजट
में 100 करोड़ रूपए की राशि आबंटित की जाए और इस
राशि को केवल दंतेवाडा जिले में ही खर्च किया जाए।
मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों के उत्थान के लिए परिवार वार
कार्ययोजना तैयार कर इसका प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सभी जन-प्रतिनिधियों को
आमंत्रित कर अनुमोदन कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों से जो भी उपयुक्त
सुझाव मिले, उन्हें भी कार्ययोजना में शामिल किया
जाए। कार्ययोजना में अतिरिक्त आबंटन की आवश्यकता का आंकलन भी शामिल होना चाहिए।
शासन की ओर से आवश्यक धनराशि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। (वार्ता)
Tuesday, April 21
Breaking News
- विकास के साथ विरासत का सम्मान, योगी सरकार गढ़ रही नए उत्तर प्रदेश की पहचान
- योगी सरकार उत्तर प्रदेश की महिलाओं के उत्थान के लिए अपने कार्यकाल के पहले दिन से सक्रिय
- आयुष्मान भारत का लाभ देने में यूपी देश में अव्वल, एनएचए ने किया सम्मानित
- तहसीलदार का अनोखा स्वागत: प्रगणकों को दिए प्याज-टॉवेल, लौटने पर मिलेगा नींबू शरबत
- CM साय आज जशपुर दौरे पर: बगिया में रात्रि विश्राम, जानें पूरा कार्यक्रम
- Stock Market Rally: अमेरिका से आई एक खबर से शेयर बाजार में उफान, वॉर का डर हुआ दूर
- नौजवान परेशान, किसान हताश और उद्योग-धंधे चौपट, लेकिन टीएमसी सिर्फ तुष्टिकरण में लगी: सीएम योगी
- जनसेवा सरकार का कर्तव्य, इसी पथ पर चल रही सरकारः मुख्यमंत्री
- वाराणसी के मंदिरों में दर्शन और गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों को अब अपने सामान के खोने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी
- मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद में किसानों को दी बड़ी राहत

