रायपुर (mediasaheb.com) | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में आज एक
प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि टिकरापारा
थाना क्षेत्र में एक ढ़ाबे पर कार्यरत एक नेपाली सेफ थापा एवं इस ढ़ाबे में ही
कार्यरत महासमुन्द जिले की निवासी एक युवती काफी समय से लव-रिलेशन (Love relation) में रहते थे,और संचालक
ने ढ़ाबे के ऊपर ही उन्हे रहने की जगह दे रखी थी। दोनो में आज सुबह किसी बात को
लेकर विवाद हुआ,जिसके बाद य़ुवक ने सब्जी काटने के चाकू से ताबडतोड़ वार कर
युवती की हत्या कर दी।(वार्ता)
Previous Articleअंतागढ़ टेपकांड मामले में आदेश को संशोधित करने का आवेदन खारिज
Next Article छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 अधिकारी कुशलता पदक से सम्मानित


