रायपुर(mediasaheb.com ) भारतीय जनता पार्टी (#Bjp ) के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के जामिया (#Zamiya ) मिलिया इस्लामिक युनिवर्सिटी की आड़ में फैले उन्माद में छत्तीसगढ़ सरकार और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की भूमिका को भी जांच के दायरे में लिया जाना चाहिए। श्री उपासने के मुताबिक हाल ही दिल्ली रैली (#Delhi Railly )में कांग्रेस (#Congress ) अध्यक्ष सोनिया गांधी (#Sonia Gandhi ) ने सीएए-एनआरसी (#NRC) मुद्दे पर देशभर के लोगों से विरोध प्रदर्शन के लिए अपील की थी। ‘नकली गांधी परिवार’ की भक्ति और परिक्रमा करके राजनीतिक मूल्यों से खिलवाड़ कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(#bhupesh Baghel ) के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarh ) के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जामिया का स्टूडेंट बताकर दिल्ली भेजा और उन्माद को फैलाने में सहयोग किया। इस मामले में अन्य प्रदेश के कांग्रेस (#Congress ) के एक पूर्व विधायक की संलिप्तता की जानकारी भी टी.वी. समाचारों (#T.V. News’s ) से मिली है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस (#Delhi Police ) को भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस से जुड़े इस मामले की बारीकी से जांच करनी चाहिए और प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य सत्ताधीशों व कांग्रेस नेताओं की भूमिका को भी जांच के दायरे में लाना चाहिए। सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस रैली में प्रदेश से सात हजार लोगों को इसी उन्माद को फैलाने के लिए ले जाया गया था?
Wednesday, August 19
Breaking News
- भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, खराब प्रदर्शन वाले डीएम पर गिरेगी गाज
- बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
- कश्मीर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, भारत के समर्थन में दिया बड़ा बयान
- एनएसडीसी और मध्यप्रदेश शासन के मध्य हुआ ऐतिहासिक एमओयू
- भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन
- छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न
- JSSC CGL रद्द होने से पाकुड़ में नव नियुक्त अधिकारियों की नौकरी पर संकट, बढ़ी चिंता
- यूपी में तीन हजार करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10 हजार से अधिक रोजगार के द्वार

