रायपुर, (mediasaheb.com) संसद (#MP ) भवन परिसर में संसदीय ज्ञानपीठ के द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संविधान प्रदर्शनी का ज्योत्सना चरणदास महंत सांसद कोरबा ने भ्रमण किया और वहां पर संरक्षित मूल संविधान की प्रति को देखा और उन्होंने वहां पर अपने विचार भी रखे हुए रजिस्टर में व्यक्त किया जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं स्वमं को गौरवान्वित महसूस कर रही हु, ये विश्व के सबसे बड़े हस्तलिखित संविधान के 70 साल की यात्रा का सजीव डिजिटल चित्रण है। संविधान दिवस की वर्षगांठ पर लोक सभा सचिवालय के संग्रहालय एवं अभिलेखागार की ओर से संसद के ज्ञानपीठ भवन में डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। संविधान निर्माण के 70 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को भारत सरकार संविधान से समरसता उत्सव के तौर पर मना रही है। इस मौके पर लगी इस प्रदर्शनी में संविधान के निर्माण से लेकर संविधान को अपनाने तक के सभी पहलुओं को दृश्य-श्रव्य माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में संविधान सभा के प्रथम सत्र और प्रारुप समिति के बनने से लेकर संविधान के लागू होने तक की पूरी कहानी पेश की गयी है। प्रदर्शनी में मौलिक कर्तव्यों को प्रमुखता दी गई है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संविधान के बारे में विचारों को भी दिखाया गया है। इस विशेष प्रदर्शनी के साथ-साथ संसदीय ग्रन्थालय में संरक्षित संविधान की मूल प्रति को भी माननीय संसद सदस्य और अन्य महानुभाव देख सकते हैं।
Wednesday, October 7
Breaking News
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, धन-करियर में मिलेगा लाभ
- रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण
- एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
- फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा
- विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन
- फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
- भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन
- ‘सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज’ में अधिकतम कराएँ पंजीयन

