रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों के मद्देनजर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है। श्री सुन्दरानी ने कहा कि अपराधों का ग्राफ जितनी तेजी से मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बढ़ा है, उससे प्रदेश ‘अपराधगढ़’ बनता जा रहा है।
भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने तंज कसा है कि अपराधियों के हौसले अब इतने बढ़ गए हैं कि वे बेखौफ आईएएस अफसरों के घरों में भी घुसकर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही प्रदेश सरकार के सुरक्षा व कानून-व्यवस्था पर जारी एक रिपोर्ट में भी जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके मद्देनजर प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन ‘बदलाव’ के नाम पर सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस के सत्ताधीश जिस तरह ‘बदलापुर’ की राजनीति पर आमादा हुए और पुलिस का राजनीतिक प्रतिशोध में बेजा इस्तेमाल करने का यह स्वाभाविक दुष्परिणाम हुआ है कि प्रदेश में कानून का भय अपराधियों में नहीं रह गया और आम आदमी रोज-रोज की लूट, मारपीट, अपहरण, बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती जैसी घटनाओं के खौफ में जीने को विवश हो गए हैं। कानून, शांति व्यवस्था, सुरक्षा और निर्भीक जीवनचर्या मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार के शासनकाल में आम अमनपंसद लोगों के लिए अब स्वप्न की बात हो गई है। श्री सुन्दरानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपराधों की रोकथाम और कानून का राज कायम कर लोगों की शांति-सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग की है।
Monday, August 17
Breaking News
- कैग की रिपोर्ट में डीडीए पर सवाल, 39 हजार से ज्यादा फ्लैट खाली और करोड़ों रुपये फंसे
- ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर का प्रशासन ने लिया नियंत्रण, दानपेटियां सील; अधिकारी करेंगे निगरानी
- शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर उतरे छात्र-पालक, युक्तियुक्तकरण पर भी उठाए सवाल
- Ladli Behna Yojana: 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे ₹1,750, रक्षाबंधन पर CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा
- BJP New Team: नितिन नवीन की नई टीम में MP का दबदबा, मध्य प्रदेश से 6 नेताओं को मिली जगह
- BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में यूपी का दबदबा, OBC चेहरों पर बड़ा दांव; प्रदेश से 8 नेताओं को जिम्मेदारी
- वंदे मातरम् विवाद पर इमरान मसूद का बयान, बोले- ‘अल्लाह के अलावा किसी की इबादत नहीं कर सकता’
- झारखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए AI तकनीक का सहारा, तीन क्षेत्रों में लगे सर्विलांस टावर
- 10 घंटे तक चलेगा ये सीलिंग फैन! बिजली जाते ही नहीं होगा बंद, ₹4,594 में लॉन्च हुआ नया BLDC Fan
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की


