रायपुर (mediasaheb.com) राजधानी रायपुर में जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले दो बड़े कारोबारियों ने एक शख्स को करोड़ों का चूना लगाया | आरोपियों के खिलाफ चार सौ बीसी का प्रकरण भी दर्ज हुआ | 4 में से 3 आरोपी जेल की हवा खा रहे है , लेकिन ठगी का मास्टर माइंड खुलेआम घूम रहा है | जबकि स्थानीय थाने के पुलिस कर्मी उसे लंबे अरसे से फरार बता रहे है | उधर ठगराज पुलिस को अपनी जेब में रखने का दावा करने के साथ साथ पीड़ितों पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहा है | इसके लिए वो पीड़ितों को फर्जी मामले में फंसाने लेकर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है | पीड़ित रायपुर के पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक से आरोपी की गिरफ्तारी और उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे है
रायपुर में जमीनों की खरीद फरोख्त को लेकर फर्जीवाड़ा आम बात है | मामले के खुलासे के बाद अक्सर पुलिस आरोपियों को धर दबोचने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ती | लेकिन कई ऐसे आरोपी भी है , जो दावा करते है कि स्थानीय पुलिस अफसरों से उनकी जबरदस्त सेटिंग है | तभी तो उनके गिरेहबान में हाथ डालने की कोशिश नहीं होती | भले ही पुलिस सहआरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में ठूस दे | लेकिन फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड को मिल रहा पुलिसियां संरक्षण चर्चा का विषय बन जाता है |

