रायपुर(mediasaheb.com)। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नगरीय निकाय चुनाव में महापौर व अध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिये बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को जनता पर भरोसा नही साथ ही वे अपनी बातों पर अडिग नही है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री बघेल ने कई दफे प्रत्यक्ष चुनाव की बात कही थी लेकिन अब उप समिति की अनुशंसा की बात कहकर जनता के माध्यम से प्रत्येक्ष चुनाव प्रणाली का विरोध कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को जनता पर भरोसा नही है और उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। अप्रत्यक्ष चुनाव से खरीद-फरोख बढ़ेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी करारा प्रहार होगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय संस्थाओं में प्रमुख पदों के लिए सीधा चुनाव होने से जनता को अपना प्रतिनिधि सीधा चुनने का मौका होता है, लेकिन कांग्रेस की सरकार इस अवसर को जनता से छीनना चाहती है। अब कांग्रेस अपनी करारी हार को स्वीकारते हुए अप्रत्यक्ष प्रणाली की बात कह रही है।
Saturday, April 25
Breaking News
- पश्चिम बंगाल में नबद्वीप, कटवा तथा बागदा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ
- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं युवा : मंत्री टंकराम वर्मा
- सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
- मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- लखनऊ से गोरखपुर-बनारस समेत 8 रूटों पर नई एयरकंडीशन बसें शुरू
- क्रांतिवीर राजाओं और जनजातीय योद्धाओं के स्मरण का महापर्व है शौर्य यात्रा
- अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान तेज
- जनगणना 2027: भारत की पहली ‘डिजिटल जनगणना’ से नीति निर्माण को मिलेगा बढ़ावा, होगी दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना

