प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मंत्रिमंडल के शपथ समारोह से लौटे रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार सोनी जी का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता सुनील सोनी के स्वागत में विमानतल पहुंचे थे। श्री सोनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ढोल बाजे गाजे के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जैसे ही श्री सोनी विमानतल से बाहर निकले कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उन्हें लाद दिया। कोई शाल पहना कर तो कोई गुलदस्ते देकर अपने सांसद का स्वागत किया। जगह जगह चौक चौराहों पर भी सुनील सोनी का जोरदार स्वागत किया। माना पी टी एस चौक, फुंदहर चौक, व्ही आई पी तिराहा, तेलीबांधा चौक, शहीद भगत सिंह चौक में भी भाजपा पार्षदों कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुनील सोनी ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थिति मात्र ही अपने आप मे एक सौभाग्य है। और मुझे रायपुर क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के स्नेह से ऐसा सौभाग्य मिल पाया है। मैं अपनी पूरी ऊर्जा शक्ति के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा कर अपना ऋण चुकाऊंगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के आशा अनुरूप कार्य करूँगा।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सीएसआईडीसी के पूर्व अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, पूर्व विधायक नन्दकुमार साहू,श्रीमती प्रभा दुबे,RDA के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, सत्यम दुवा, बजरंग खंडेलवाल, खेमराज बैद, कोषाध्यक्ष योगेश अग्रवाल, मंत्री जितेंद्र धुरंदर,सीमा साहू, कार्यालय मंत्री अकबर अली, मुरली शर्मा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय, महामंत्रिद्वय अमित मैशेरी, सचिन मेघानी,रामेश्वर पटेल, गज्जू साहू, अवतार सिंह बागल,पार्षद प्रमोद साहू, शारदा पटेल, पंकज निर्मलकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं स्वागत हेतु विमानतल पहुंचे
Sunday, August 16
Breaking News
- रेलवे का नया पैसेंजर बुकिंग सिस्टम बनेगा गेम चेंजर, 1 मिनट में 1.5 लाख टिकट और 40 लाख इंक्वायरी संभालेगा
- ₹1 में 1KM चलेगी नई Maruti Suzuki! 7 सीटर कार में मिलेगा Ertiga जैसा स्पेस
- DU के नए PG History सिलेबस से दिल्ली सल्तनत का पेपर बाहर, कई और विषय भी हटे
- Gen Z को स्मार्टफोन नहीं, पुराने iPod का चढ़ा क्रेज! 2022 में बंद हुआ डिवाइस 2026 में फिर ट्रेंड में
- खुशखबरी! चित्रकूट से प्रतापगढ़ और लखनऊ की सीधी ट्रेन सेवा, कानपुर में ट्रेन बदलने की झंझट खत्म
- नोएडा बना देश का नंबर-1 रियल एस्टेट मार्केट, 7 साल में 111% तक बढ़ीं घरों की कीमतें
- रूस में ब्रा और अंडरवियर बेचने के सख्त नियम, हर प्रोडक्ट में यह खासियत होना जरूरी
- योगी सरकार लखनऊ समेत यूपी के प्रमुख जिलों में ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर बनाएगी
- सड़क पर कार पार्किंग का खर्च ₹25,000! इस मेट्रो सिटी की नई पॉलिसी ने उड़ाए होश, जानें हर घंटे का चार्ज
- Hyundai Motor India का बड़ा प्लान! 2030 तक 20 लाख कनेक्टेड कारें बेचने का लक्ष्य


