बिलासपुर, (media saheb.com) कलेक्टर डाॅ. संजय अलंग ने निगम अधिकारियों को शहर में खुले में घूम रहे मवेशियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शहर में मवेशियों और कुत्तों द्वारा काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। जिस पर कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान चलाकर मवेशियों और आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए। इसके साथ ही उन्होंने सीएमएचओ को अस्पतालों में रैबीज के इंजेक्शन हमेशा उपलब्ध रखने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि अस्पतालों में पहुंचे घायल मरीज को तुरंत रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। डाॅ. अलंग ने निगम कमिश्नर को शहर में बढ़ रहे मच्छरों की रोकथाम के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर अलंग ने शहर के सभी इलाकों में मच्छरों पर नियंत्रण के लिये निगम को लगातार फागिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पतालों से निकल रहे गंदे पानी को सड़क पर ना बहने दें। अस्पतालों का गंदा पानी नालियों में ही जायें, इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर निगम नालियों का निर्माण भी करें।(हि.स.)।
Thursday, April 16
Breaking News
- सभी संभागों में गेहूँ का उपार्जन शुरू : खाद्य मंत्री राजपूत
- लखनऊ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, अल-कायदा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
- BPSC एडीईओ परीक्षा में धांधली का खुलासा, लाखों में बिक रहे थे पेपर
- महिला किसान वर्ष 2026 में डाॅ0 प्रतिभा तिवारी जी ने किया उत्पादन से उपयोग तक की प्रक्रिया में संपर्क/परिचय/चर्चा एवं सवेक्षण
- अक्षय तृतीया 2026: 19 अप्रैल को खरीदारी का शुभ मुहूर्त, जानें सस्ती शुभ चीजें
- सुशासन तिहार 1 मई से शुरू: सरकार ने साप्ताहिक समय सीमा में तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश
- MP के हजारों कर्मचारियों का DA 5% बढ़ा, अप्रैल से मिलेगा फायदा, एरियर 6 किस्तों में; रिटायर्ड कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान
- श्रमिकों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं, उल्लंघन पर होगी कठोरतम कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- लखनऊ में सीएम योगी का सख्त रुख, श्रमिक अधिकारों पर कड़ी कार्रवाई
- चैंपियंस लीग: रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

