रायपुर (media saheb.com)दिनांक 19 फरवरी , मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन , छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा *देशभक्ति सद्भावना बाईक रैली* निकालकर मनाया जायेगा । इस दिन महासंगठन के समाजबन्धुजन बड़ी संख्या मे अनुपम-गार्डन मे दोपहर दो बजे एकत्रित होकर वहां पर पुलवामा मे शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर देशभक्ति के नारों ऐवं शिवाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए समता कॉलोनी से होते हुए अग्रसेन चौक व वहां से तेलघानी नाका से गुढ़ियारी ओव्हरब्रिज से केनाल रोड होते हुए भारतमाता चौक से आगे बढ़ते हुए अंतिम गंतव्य स्थान – गोंदवारा (अनुग्रह रेसीडेंसी के पीछे )रायपुर , मे शिवाजी महाराज क़े प्रति आस्था – उदबोधन प्रगट कर , प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन उक्त बाईक – रैली का विधिवत समापन समय 4 बजे करेगा । रैली हेतु विधिवत अनुमती महासंगठन ने प्राप्त कर ली है ।उपरोक्त जानकारी प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन , छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट कृष्ण कुमार ब्राम्हणकर व अमित डोये ने दी ।
Monday, September 28
Breaking News
- 28 सितंबर राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिलेगी तरक्की
- महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
- सीएम योगी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों को तत्काल मिल रही राहत, 24 घंटे में चार-चार लाख की आर्थिक सहायता
- सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
- अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश
- बीजों की कोठरी में सहेजी है पीढ़ियों की खुशहाली, मझगवां के आदिवासी परिवारों ने बचाकर रखी देसी अनाज की विरासत
- ट्रेड शो में बागपत के घेवर का स्वाद चख बोले लोग, सावन के बाद भी खूब भा रहा*
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन कौशल विकास मिशन के पवेलियन में हुनर, रचनात्मकता और सीखने का उत्साह
- पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार
- सेवा की कहानी: ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी

