रायपुर (media saheb.com)। विश्व हिन्दी सचिवालय मॉरीशस ने मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग के सह. प्राध्यापक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलेश गोगिया के शोध आलेख ’डिजिटल युग में हिन्दी की टे़ढ़ी चाल बनाम हिंग्लिश’ को विश्व हिन्दी पत्रिका-2021 में प्रकाशित किया है। इस पत्रिका में विश्व के कुल 37 विषय विशेषज्ञों के शोध आलेख शामिल हैं जिनमें 27 भारत के हैं। 27 भारतीयों में डॉ. कमलेश गोगिया भी शामिल हैं। इस पत्रिका के लिए पूरे विश्व से शोध-पत्र/आलेख आमंत्रित किये गये थे। हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी ने बताया कि विश्व हिन्दी सचिवालय भारत सरकार और मॉरीशस सरकार की द्विपक्षीय संस्था है जिसकी स्थापना सन 1975 में की गई। हिन्दी भाषा और साहित्य के वैश्विक प्रचार-प्रसार में विश्व हिन्दी सचिवालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। डॉ. कमलेश गोगिया की इस उपलब्धि पर मैट्स विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त कर विश्व हिन्दी सचिवालय मॉरीशस के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Tuesday, September 1
Breaking News
- राशिफल 1 सितंबर: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
- आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने एससीएसपी कार्यक्रम के तहत किसानों को वितरित किए पावर स्प्रेयर एवं सोलर पैनल
- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अब तक 5 हजार से अधिक घर हुए रोशन
- दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण
- सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाज की भागीदारी सुनिश्चित होगी
- विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की सचिव भीम सिंह ने की समीक्षा
- अब हर घर रोशन, भोपाल के 5050 जनजातीय परिवारों को जल्द मिलेगी बिजली
- उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालयों के
- महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद


