मुंबई 11 अक्टूबर (वार्ता) शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन लिवाली का जोर दिखा जिससे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE ) का निफ्टी पहलीबार 18 हजार अंक के स्तर को पार करते हुये 18041.95 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी लिवाली के बल पर 60476.13 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
BSE का सेंसेक्स 40 अंकों की बढ़त के साथ 60099.68 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 59811.42
अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली से यह 60476.13 अंक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।
एनएसई का निफ्टी बढ़त के साथ 17867.55 अंक पर खुला और शुरूआत में ही यह 17839.10 अंक के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद शुरू हुयी लिवाली से यह 18041.95 अंक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।(वार्ता) (For English News : thestates.news)
Saturday, April 25
Breaking News
- महासमुंद : ई-ऑफिस से फाइल ट्रैकिंग आसान, काम में तेजी और जवाबदेही सुनिश्चित
- जल्दी चाहिए तेजस MK-1A फाइटर जेट, HAL के नए सीएमडी के साथ वायुसेना करेगी बैठक
- रायपुर : राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- प्रदेश में 3700 एकड़ में बनेगी नई सिटी, 20 ग्लोबल एजेंसियों ने प्रोजेक्ट में दिखाई रुचि
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- कोरिया : ’राज्य से आए तकनीकी अधिकारी एस के साहू ने परखी मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता’
- रजरप्पा मंदिर विकास पर हाईकोर्ट सख्त, भैरवी नदी में बैरिकेडिंग का आदेश
- मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने के संकल्प के साथ आटे के दीपक का शुरू किया व्यवसाय
- एमपी में भीषण गर्मी से परेशान बच्चों के लिए स्कूलों की छुट्टी का प्रस्ताव, कलेक्टर की मंजूरी का इंतजार!
- Ganga Expressway: 594KM लंबा मार्ग जो पूरब को जोड़ेगा पश्चिमी यूपी से, 12 जिलों को मिलेगी कनेक्टिविटी

