नया रायपुर -ं कलिंगा विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने
वाले एल.एल.बी. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए
इंडक्शन कार्यक्रम ‘‘फस्र्ट स्टेप -ं 2021‘‘ का आॅनलाईन आयोजन
संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की
शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं एवं उपलब्धियों की
जानकारी प्रदान की गयी। इस आयोजन में नए विद्यार्थियों के स्वागत के
साथ-ंउचयसाथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता, ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, नृत्य
एवं सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
‘‘फस्र्ट स्टेप -ं 2021‘‘ के आॅनलाईन आयोजन के प्रथम चरण में
कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ. आर श्रीधर, महानिर्देशक डाँ. बैजू
जाॅन, कुलसचिव डाँ. संदीप गांधी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. आशा
अंभईकर, अकादमिक कार्यो के अधिष्ठाता श्री राहुल मिश्रा, विधि विभाग
की प्रभारी विभागाध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंह ठाकुर और मुख्य अतिथि
सुप्रीम कोर्ट एवं दिल्ली हाई कोर्ट की प्रख्यात अधिवक्ता सुश्री
सुगंधा जैन की उपस्थिति में श्री कपिल केलकर एवं सुश्री श्रेया द्विवेदी
के कुशल संचालन में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती वंदना करने के
पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर नए विद्यार्थियांे के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय की वरिष्ठ छात्रा सुश्री
डी. वसावी का एकल नृत्य की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाँ. संदीप गांधी ने नए विद्यार्थियों को
स्वागत भाषण के माध्यम से कलिंगा विश्वविद्यालय के अब तक के स्वर्णिम सफर
और उपब्धियों को बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने बहुत कम समय में
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण देश में अपनी पहचान दर्ज की है।
तथा विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय नये विद्यार्थियों की उम्मीदों पर
खरा उतरेगा।
कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ. आर. श्रीधर ने नए विद्यार्थियों को
संबोधित करते हुए कहा कि आज नवीनतम ज्ञान प्राप्त करने का समय है। समय तेजी
से बदल रहा है और हमें अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार अपने को तैयार
करना है। उन्होंने बताया कि कलिंगा विश्वविद्यालय का उद्देश्य व्यावहारिक
ज्ञान के साथ-ंसाथ अनुसंधानपरक एवं मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण
शिक्षा प्रदान करना है। जिससे विद्यार्थी अपने सर्वोत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त करे
और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश और समाज में अपनी बहुमूल्य
भूमिका निभा सके।
कलिंगा विश्वविद्यालय के महानिर्देशक डाँ. बैजू जाॅन ने कहा कि पूर्ण
समर्पण निष्ठा और सही दिशा का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल
कर सकते हैं। हम आपको विश्वस्तरीय अनुभवी प्राध्यापकों की टीम,
सर्वोत्कृष्ट अधोसंरचना और संसाधनों के साथ शोध आधारित
गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विधि विभाग की प्रभारी विभागाध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंह ठाकुर ने
वर्तमान समय में विधि विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि-ं ‘‘ज्ञान,
बुद्धि एवं अनुभव का सही समन्वय ही शिक्षा है। आज विद्यार्थियों को
पाठ्यक्रम आधारित पारंपरिक शिक्षा के साथ-ंसाथ व्यवहारिक ज्ञान,
अुनसंधानपरक ज्ञान प्राप्त करना बहुत आवश्यक है कलिंगा विश्वविद्यालय अपने
विद्यार्थियों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करता है और विद्वान
प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में उन्हें सर्वोत्तम ज्ञान देने पर जोर देता
है। जिससे शिक्षा के उपरांत वह अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।
इंडक्शन कार्यक्रम ‘‘फस्र्ट स्टेप -ं 2021‘‘ के मुख्य अतिथि सुश्री
सुगंधा जैन ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालयीन जीवन प्रारंभ करने की
बधाई दी और कहा कि आत्मविश्वास के साथ सही दिशा का चयन करके हम
प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आप सभी को उत्कृष्ठ शिक्षा
को आत्मसात करके भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण
जिम्मेदारी का निर्वाह करना है।
स्वागत समारोह के अगले चरण में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक श्री ओमप्रकाश
देवांगन ने पावर प्वाइंट के मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से नए
विद्यार्थियों को कलिंगा विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के
साथ-ंउचयसाथ यहाँ के प्रशासनिक और अकादमिक अधिकारियों का परिचय दिया एवं
विश्वविद्यालय के मिशन, विजन, और रोडमैप के बारे में विस्तार से बतलाया।
इस कार्यक्रम को विभिन्न सत्रों में बांटा गया था। जिसमें संबंधित
विभाग के प्राध्यापकों का परिचय, अकादमिक कार्यो के अधिष्ठाता श्री राहुल
मिश्रा का सत्र प्रमुख था। जिसमें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से
विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धक के लिए
आॅनलाईन ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, प्रेरणादायक वीडियों की प्रस्तुति
सुश्री अंजली स्वामी ने किया। कलिंगा के विद्यार्थियों द्वारा फैशन शो,
रीतिक और उनके साथियों के द्वारा समूह नृत्य, विदेशी छात्रों और
छत्तीसग-सजय़ी मनमोहक नृत्य कार्यक्रम की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी।
कार्यक्रम के बीच में विश्वविद्यालय समन्वयक सुश्री उर्षिता बरनवाल, के सत्र से
नए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री कपिल केलकर एवं सुश्री श्रेया द्विवेदी ने
किया, जिनका सहयोग श्री ओमप्रकाश देवांगन, और श्री तोषण तारक ने
किया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा और अतिथियों के लिए आभार
प्रदर्शन सहायक प्रध्यापक एवं सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. हिन्डोले
घोष ने किया।
उक्त स्वागत समारोह के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष,
प्राध्यापक, उपस्थित थें।

