मुंबई 30 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी की उम्मीद से विदेशी बाजारों में आई तेजी से घरेलू स्तर पर उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली के बल पर सोमवार को सेंसेक्स 57 हजार अंक की ओर लपकते हुये 56958.27 अंक के अब तक रिकार्ड उच्चतम स्तर तक चढ़ा।
स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, यूटिलिटीज, बेसिक मैटेरियल्स, बैंकिंग, धातु और पावर समेत सभी समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली के बल पर बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 765.04 अंक की छलांग लगाकर अबतक के नये शिखर 56889.76 पर पहुंचकर इतिहास रच दिया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी 225.85 अंक उछलकर 16931.05 अंक के अब तक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
बड़ी कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों के शेयरों के प्रति भी निवेशक खासे उत्साहित देखे गये। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 400.99 अंक की उछाल के साथ 23656.38 अंक और स्माॅलकैप 406.13 अंक की तेजी के साथ 26690.28 अंक पर पहुंच गया।
बीएसई में कुल 3497 कंपनियों के शेयर में कारोबार हुआ,
जिनमें से 2222 बढ़त में और 1096 गिरावट में रहे जबकि 179 में कोई बदलाव नहीं हुआ।(वार्ता) For English News : the states.news
Friday, July 10
Breaking News
- अयोध्या और बस्ती को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी
- इंग्लैंड ने 9 विकेट से रौंदकर जीती सीरीज, हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द; नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा
- यूपी में योगी सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदलाव
- CG Politics: CM साय आज BJP की अहम बैठक में होंगे शामिल, डिप्टी CM साव का बेमेतरा दौरा
- राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ में चला 110 वार्डों का मेगा सफाई अभियान
- CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 1000+ पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से PM मोदी का बड़ा ऐलान, चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच
- किसानों के हर कदम पर साथ खड़ी योगी सरकार, बीज से लेकर फसल की बिक्री तक मजबूत व्यवस्था
- यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स बनेंगे यूपी के कैंपस ब्रांड एम्बेसडर
- प्रदेश में सड़कों के किनारे लगेंगे 2 करोड़ से अधिक पौधे


