टोक्यो, (media saheb.com) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हरा कर 41 वर्षो बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीत कर पदक का सूखा खत्म किया।
1980 के माॅस्को ओलंपिक खेलों के बाद यह भारत का पहला ओलंपिक हॉकी पदक है। वहीं यह ओलंपिक के इतिहास में भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है। अन्य दो कांस्य पदक 1968 मेक्सिको सिटी और 1972 म्यूनिख खेलों में आए थे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओवरऑल ओलंपिक में 12 पदक जीते हैं, जिसमें आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
मैच की बात करें तो दोनों टीमों ने अपनी ताकत के साथ हॉकी खेली। जर्मनी शुरुआत में भारत के मुकाबले थोड़ा हावी रहा। दूसरे मिनट में पहला गोल भी जर्मनी की तरफ से ही हुआ। मिडफील्डर ओरुज तिमूर ने शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0
से बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत ने एक गोल की तलाश में आक्रामकता दिखाई,
लेकिन गोल नहीं हो पाया और पहला क्वार्टर 1-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ।(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख
- मोदी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा तेज: क्या इन दिग्गज नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? BJP की नई टीम भी तैयार
- दिल्ली कोर्ट से शरजील इमाम और उमर खालिद को बड़ा झटका, जमानत याचिका फिर खारिज
- उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर
- बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय
- मालविका मोहनन का बिकिनी लुक वायरल, 32 साल की एक्ट्रेस ने ग्लैमरस अंदाज से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
- WhatsApp यूज़र्स का इंतज़ार खत्म हो गया है; टैबलेट्स के लिए एक नया स्पेशल मोड आ रहा है जो चैटिंग के अनुभव को बदल देगा।
- यूपीटीईटी-2026 शांतिपूर्वक संपन्न, 88.77% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
- रायपुर : जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

