नई दिल्ली, (media saheb.com) बीमा कंपनियों को कारोबार बढ़ाने के लिए संसाधन जुटाने को आसान बनाने वाला ‘साधारण बीमा कारोबार (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक 2021’ सोमवार को विपक्षी सदस्यों के कड़े विरोध के बीच लोकसभा में पारित किया गया। पीठासीन अधिकारी रमा देवी ने तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद जैसे कार्यवाही शुरू की,
विपक्षी दलों ने पुनः हंगामा शुरू कर दिया।हंगामे के दौरान विधेयक पर खंडवार विचार किया जाने लगा। इसी बीच कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी ने विधेयक को जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी करार देते हुए कहा कि सरकार सदियों पुरानी विरासत को बेच रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधीर रंजन के आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि वह बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। सरकार इस विधेयक के माध्यम से किसी का हक नहीं छीन रही है। असत्य बोलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक पर चर्चा करना या कुछ बोलना हैं तो शांतिपूर्वक सदन को चलने देना चाहिए। इसके बाद हंगामा तेज हो गया और इस बीच ध्वनिमत से विधेयक को पारित किया गया। पीठासीन अधिकारी विधेयक पारित होने के बाद सदस्यों से बार-बार शांति बनाये रखने की अपील की, लेकिन हंगामा नहीं थमा। हंगामा बढ़ने के कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।(वार्ता) For English News : the states.news
Monday, July 6
Breaking News
- ऑस्ट्रेलिया बनी महिला टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
- गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास
- 12 जुलाई को यूपी में बनेगा नया रिकॉर्ड! पौधरोपण महाभियान-2026 के तहत योगी सरकार रचेगी इतिहास
- लाल सागर में फिर तनाव: यमन तट के पास मालवाहक जहाज पर अज्ञात हमलावरों का हमला
- अफगानिस्तान–पाकिस्तान तनाव बढ़ा: ISIS ठिकानों पर तालिबान के ड्रोन हमले
- ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका: चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
- छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर बड़ा कदम: GCAP को 6.1 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट
- बिहार में TRE-3 शिक्षक भर्ती पर बड़ा संकट: 18 माह NIOS डीएलएड वाले शिक्षकों की सेवा समाप्ति शुरू
- विकास का नया सेतुः जब पिनगुंडा नाला पर बनी पुलिया ने बदली ओरछा की तकदीर

