रायपुर (media
saheb.com)। मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग द्वारा गुरु
पूर्णिमा के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन काव्य पाठ एवं
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ
इसमें हिस्सा लिया।
मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा
अंसारी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन काव्य पाठ
एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में गुरु एवं शिष्य के महत्व पर
आधारित प्रश्न पूछे गये। विद्यार्थियों ने इस विषय से संबंधित काव्य पाठ
किया। इनमें मानसी, सुधांशु मिश्रा, संजीव बेनर्जी की रचनाएँ श्रेष्ठ रहीं। इस अवसर पर हिन्दी
विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनीता तिवारी ने गुरु पूर्णिमा
के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. रेशमा अंसारी ने जीवन में गुरु के महत्व को समझाते हुए
कहा कि गुरु के बिना जीवन के उद्देश्य में सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती।
उन्होंने अनेक महापुरुषों का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह
गुरुओं के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। गुरु
पूर्णिमा के अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति गजराज पगारिया. कुलपति प्रो.
के.पी. यादव, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलसचिव गोकुलानंदा पंडा ने सभी
प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए हर्ष
व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में हिन्दी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. कमलेश गोगिया, सहा. प्राध्यापक डॉ.
रमणी चंद्राकर, चंद्रेश कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं
विद्यार्थी उपस्थित थे।For English News : the states.news
Sunday, July 12
Breaking News
- अमेरिका-ईरान युद्ध फिर तेज, होर्मुज बंद होने से बढ़ा वैश्विक संकट
- ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी
- पीएमसीएच में बढ़ीं एमबीबीएस सीटें, 2026-27 से 250 छात्रों को मिलेगा दाखिला
- डी-मार्ट का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 860 करोड़ रुपये पहुंचा
- कोटा ट्विन-ट्यूब टनल में स्मार्ट सुरक्षा सिस्टम, जल्द मिलेगी बड़ी सौगात
- 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, साढ़ेसाती वाली तीन राशियां रहें सावधान
- राजनांदगांव में शहादत दिवस पर तत्कालीन SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 वीर जवानों को श्रद्धांजलि
- वियतनाम बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत, कंपनी ट्रिप बनी दर्दनाक
- भोपाल के सबसे गर्म इलाकों की तपिश घटाने 5 करोड़ का हीट एक्शन प्लान तैयार
- दिल्ली SIR प्रक्रिया में भ्रम, चुनाव आयोग ने कहा फॉर्म के साथ डॉक्यूमेंट नहीं चाहिए

