रायपुर, (media saheb.com) कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि आज कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी की अध्यक्षता में कैट सी.जी. चैप्टर की कार्यकारिणी की बैठक कैट के प्रदेश कार्यालय में हुई। जिसमें कैट सी.जी. चैप्टर के नवनियुक्त पदाधिकारी भी शामिल रहे। बैठक का मुख्य एजेन्डा एमएसएमई के रजिस्ट्रेशन के संबंध में एवं भारत ई मार्केट अपनी दुकान खोलने संबंधित जानकारी विषयक रखी गई थी। साथ ही कैट सी.जी. चैप्टर में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
कैट के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि व्यापारी सेवा उधोग का हिस्सा है
व्यापारियों से एमएसएमई का दर्जा 2017 में वापस ले लिया गया था। सरकार ने जून 2017 में सूक्ष्म खुदरा
और थोक व्यापारियों को एमएसएमई की श्रेणी से हटा दिया था। अभी वर्तमान में 01 जुलाई 2021 से केंद्र सरकार
द्वारा व्यापारियों को एमएसएमई में शामिल किया गया है। कैट सी.जी. चैप्टर
माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी एवं
माननीय मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त करती है। कैट पिछले देढ़ वर्षो से अधिक
समय से लगातार इस मुद्दे को उठा रहा था और विभिन्न स्तरों पर सरकार के साथ बातचीत
कर रहा था। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 8 करोड़ से ज्यादा छोटे कारोबारियों को फायदा
होगा । उन्होनें आगे कहा कि ये व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर है, सभी व्यापारी
एमएसएमई अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाये। आगामी दिनों में कैट प्रदेश के सभी
जिलों में एमएसएमई बेबीनार आयोजित करेगा साथ ही सभी जिलों में शिविर लागाकर
व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन भी करवायेगा।
कैट सी.जी.
चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी एवं कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव
बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर विगत लगभग 3 वर्षो से प्रदेश में कार्यरत है। कैट सी.जी. चैप्टर ने आनलाईन
ई-कॉमर्स कम्पनी अमेजान एवं फ्लिपकार्ट के विरोध भारत बंद सहित अनेको बार धरना
प्रदर्शन किया है। कैट द्वारा ई-कॉमर्स हेतु भारत ई मार्केट पोर्टल की शुरूआत की
गई जिसमें हम सभी व्यापारियों को अपनी दुकान खोलनी चाहिए। व्यापारियों को भारत ई
मार्केट पोर्टल पर अपनी दुकान कैसे खोलनी है, व्यापारी प्ले स्टोर के माध्यम से
भारत ई
मार्केट सेलर ऐप खोज सकतें है, रजिस्ट्रर करनें हेतु गुगल फार्म लिंक उपलब्ध हैं। उन्होनें आगे
कहा कि कैट सी.जी. चैप्टर ने प्रदेश के सभी व्यापारी संगठनों से अपील करती है, कि वे भारत ई
मार्केट पोर्टल पर अपनी दुकान खोले तथा विदेशी आनलाइन कम्पनियों का बहिष्कार करें।
अभी तक रायपुर सहित प्रदेश भर से लगभग 1000 से अधिक व्यापारियों नें भारत ई मार्केट पोर्टल
पर अपनी दुकान खोलनें हेतु रजिस्ट्रेशन किया है।
कैट सी.जी.
चैप्टर के एमएमएमई प्रभारी मोहम्मद अली हिरानी एवं प्रदेश संयोजक भरत जैन ने कहा
कि वैश्वीकरण के आगमन के साथ, भारतीय अर्थव्यवस्था को स्टार्टअप किया है। एमएसएमई या सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन गए हैं। एमएमएमई अर्थव्यवस्था को कई लाभ प्रदान
करते हैं और देश में तकनीकी नवाचार और परिवर्तन को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके कारण भारत
सरकार सब्सिडी, योजनाओं और प्रोत्साहनों के माध्यम से ऐसे उद्यमों को समर्थन और
प्रोत्साहित कर रही है। राज्य या केंद्र सरकार से या बैंकिंग क्षेत्र से एमएमएमई
अधिनियम के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए, व्यवसायों को एमएसएमई के रूप में पंजीकरण करना आवश्यक है।
व्यापार और उद्यमिता विकास के कई मौद्रिक और गैर-मौद्रिक लाभ हैं जो व्यवसाय ऐसा
करके प्राप्त कर सकते हैं। एमएसएमई पंजीकरण के अनुदान से व्यवसाय लाभ उठा सकते हैं
।
इसी कड़ी में
कैट सी.जी. चैप्टर के कार्यकरी अध्यक्ष परमानन्द जैन ने बताया कि कैट सी.जी.
चैप्टर के कार्य में सहयोग करने एवं गतिशील बनाने के लिऐ कैट में
पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए प्रदेश संरक्षक, सलाहकार, चेयरमेन, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री एवं कार्यकारिणी
सदस्य नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी की बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों
को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कैट सी.जी. चैप्टर की ओर से सभी नवनियुक्त
पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होनें आगे कहा कि यह
उम्मीद हैं, की सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में
कार्य करते हुए कैट सी.जी. चैप्टर को एक नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।
कैट सी.जी.
चैप्टर के प्रदेश महामंत्री सुरिन्दर सिंह के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया
गया तथा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियो का आभार प्रदर्शन किया गया।
कैट सी.जी.
चैप्टर की कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, सुरिन्दर सिंह, भरत जैन, अजय अग्रवाल, मोहम्मद अली हिरानी
(एमएमएमई प्रभारी) अशोक मालू, संजय जादवानी, जय नानवानी, सूरज उपाध्याय, नरेश कुमार पाटनी, तरूण मेहता, प्रीतपाल सिंह बग्गा, महेश खिसोलिया, संजय जयसिंह, जितेन्द्र गोलछा, नरेश चंदानी, विजय जैन, चन्द्रकांत लुंकड़, अवनीत सिंह, दीपक कुकरेजा, पुष्कर अग्रवाल, विनोद तिवारी, राजेन्द्र बागडी, विजय कोठारी, सतीश श्रीवास्तव , डॉ. मनीष गुप्ता प्रदीप अग्रवाल एवं विजय मत्थनी आदि।For English News : the states.news

