नई दिल्ली (media saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के 38,164 नये मामले सामने आये हैं और इस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से रिकवरी दर बढ़कर 97.32 फीसदी हो गई है।
इस बीच रविवार को 13 लाख 63 हजार 123 लोगों को CORONA के टीके लगाये गये। देश में अब तक 40
करोड़ 64 लाख 81 हजार 493 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,164 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 11 लाख 44 हजार 229 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 660 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ तीन लाख आठ हजार 456 हो गयी है। सक्रिय मामले 995 घटकर 4 लाख 21 हजार 665 हो गये हैं। इसी अवधि में 499 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 14 हजार 108 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.35 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.32 फीसदी और मृत्यु दर 1.33
फीसदी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3064 बढ़कर 106809 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 5756 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5980350 हो गयी है जबकि 180 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 127031 हो गया है।(वार्ता) For
English News : the
states.news
Tuesday, April 7
Breaking News
- बिना पेट्रोल और बिजली के दौड़ेगी गाड़ी, पेश हुई दुनिया की पहली सोलर एंबुलेंस Stella Juva
- बांगलादेश बॉर्डर से भारत में घुसने की सोचने वाले घुसपैठिये अब कांपेंगे
- एमपी-यूपी को जोड़ने वाले झांसी सदर्न बायपास को मिली मंजूरी, 631 करोड़ की फोर लेन परियोजना स्वीकृत
- ₹2.80 करोड़ पर ‘0’ TAX, क्या आप भी ले सकते हैं? जानें धारा 54F का नियम
- मैक्सिको की खाड़ी’ को दूसरा मिडिल ईस्ट बनाने की तैयारी, भर-भर कर LPG और पेट्रोल दुनिया के कोने-कोने में पहुंचेगा
- केदारनाथ हेली सेवा 10-12 अप्रैल के बीच शुरू, 100% ऑनलाइन बुकिंग और नए नियम लागू
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव


