नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (#Coronavirus)
के 41 हजार से अधिक नये मामले सामने आये और 581 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई।
इस बीच बुधवार को 34 लाख 97 हजार 058 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 39
करोड़ 13 लाख 40 हजार 491 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,806 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ नौ लाख 87 हजार 880 हो गया है। इस दौरान 39 हजार 130 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ एक लाख 43 हजार 850 हो गयी है। सक्रिय मामले 2095 बढ़कर चार लाख 32 हजार 41 हो गये हैं। इसी अवधि में 581 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 11 हजार 989 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.39 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.28 फीसदी और मृत्यु दर 1.33
फीसदी हो गयी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2365 बढ़कर 110056 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 6067 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5944801 हो गयी है जबकि 170 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 126390 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- बिना पेट्रोल और बिजली के दौड़ेगी गाड़ी, पेश हुई दुनिया की पहली सोलर एंबुलेंस Stella Juva
- बांगलादेश बॉर्डर से भारत में घुसने की सोचने वाले घुसपैठिये अब कांपेंगे
- एमपी-यूपी को जोड़ने वाले झांसी सदर्न बायपास को मिली मंजूरी, 631 करोड़ की फोर लेन परियोजना स्वीकृत
- ₹2.80 करोड़ पर ‘0’ TAX, क्या आप भी ले सकते हैं? जानें धारा 54F का नियम
- मैक्सिको की खाड़ी’ को दूसरा मिडिल ईस्ट बनाने की तैयारी, भर-भर कर LPG और पेट्रोल दुनिया के कोने-कोने में पहुंचेगा
- केदारनाथ हेली सेवा 10-12 अप्रैल के बीच शुरू, 100% ऑनलाइन बुकिंग और नए नियम लागू
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव


