नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में कोरोना वायरस (#Coronavirus) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है और पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 43 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
इस बीच गुरुवार को गुरुवार को 40 लाख 23 हजार 173 लोगों को Corona के टीके लगाये गये। देश में अब तक 36 करोड़ 89 लाख 91 हजार 222 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,393 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 7 लाख 52 हजार 950 हो गया है। इस दौरान 44 हजार 459 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 98 लाख 88 हजार 284 हो गयी है। सक्रिय मामले 1977 घटकर 4 लाख 58 हजार 727 हो गये हैं। इसी अवधि में 911 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 5 हजार 939 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.49 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.19 फीसदी और मृत्यु दर 1.32
हो गयी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 171 घटने के बाद यह संख्या 117698 हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 8815 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5889982 हो गयी है जबकि 439 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 124296 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Monday, March 23
Breaking News
- आज का राशिफल 23 मार्च 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ
- उन्नत खेती से शीला राजवाड़े बनीं लखपति दीदी बिहान’ से जुड़कर संवर रही ग्रामीण महिलाओं की आजिविका
- ईरान सिर्फ इजरायल नहीं, दुनिया के लिए खतरा – नेतन्याहू ने पेश किए चौंकाने वाले सबूत
- भोपाल में PNG कनेक्शन का विस्तार: अब रसोई बनेगी स्मार्ट, ऐसे करें आवेदन
- फिल्मी अंदाज में वारदात: 12 शहरों में 100+ चोरियां, ग्वालियर के शातिर दंपती ने मचाया आतंक
- पालक की सब्जी पर हैवानियत: गर्भवती पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग कर आरोपी पति गिरफ्तार
- लो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू
- भाजपा की नई टीम का आगाज़: भव्य स्वागत के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
- होर्मुज संकट में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, रूस का तेल टैंकर चीन से मुड़कर मंगलुरु पहुंचा
- छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: बेसमेंट से चल रहा था करोड़ों का खेल, 7 गिरफ्तार

