नई दिल्ली, (media saheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था से देश में वसूले जाने वाले करों की संख्या कम हुई और यह अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर है।
जीएसटी व्यवस्था के 4 वर्ष पूरा होने के मौके पर PM मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा ,“ जीएसटी देश के आर्थिक परिदृश्य में मील के पत्थर की तरह है। इससे वसूले जाने वाले करों की संख्या में कमी आयी है तथा आम आदमी पर करों का बोझ भी कम हुआ है। साथ ही इससे पारदर्शिता , अनुपालन और कुल कर संग्रहण बढा है। ”
देश में एक जुलाई 2017 को GST व्यवस्था लागू की गयी थी। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि अब तक देश में 66 करोड जीएसटी रिटर्न दाखिल की जा चुकी है।(वार्ता) (the states. news)
Previous Articleसुुप्रीम कोर्ट ने रामदेव से मांगी एलोपैथी पर बयान की प्रतिलिपि
Next Article एसईसीएल कम्पनी सेफ्टी बोर्ड की बैठक सम्पन्न

