नई दिल्ली, (media saheb.com) क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के
फाइनल के फॉर्मेट को लेकर कहा कि यह बेस्ट ऑफ थ्री (Best of Three) या एक सीरीज के तौर पर होना चाहिए था। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें लगता है कि आईसीसी के सामने कुछ
चुनौतियां रही होंगी. लेकिन आगे जरूर इसमें बदलाव होगा।
सचिन तेंदुलकर ने इंटरव्यू में भारत और
न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से साउथम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल
को लेकर कहा ,” ICC को विश्व
टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के फॉर्मेट को लेकर जरूर काम करना चाहिए, ताकि
फाइनल एक मैच का नहीं, बल्कि
सीरीज की तरह खेला जाए। जब आप 50 ओवर का
विश्व कप या T20 चैम्पियनशिप
खेलते हैं, तो आप किसी भी टीम से एक बार भिड़ते हैं. ये इस बात पर निर्भर
करता है कि आप किस पूल में है। इसमें एक निरंतरता होती है और फिर आप फाइनल खेलते
हैं. उस स्थिति में, एक फाइनल
मैच होना सही है, लेकिन डब्ल्यूटीसी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 4 और इंग्लैंड से भी इतने ही मैच खेले और फिर आप अचानक फाइनल
में पहुंच जाते हैं,जहां
सिर्फ एक मैच ही खेला जाना है जोकि गलत है। ये डब्ल्यूटीसी फाइनल सीरीज होनी
चाहिए। ऐसे में बेस्ट ऑफ थ्री मैच सही होते। यह तय किया जा सकता है कि आप उन मैच
को कैसे खेलते हैं- एक घर में, एक विदेश
में या जो भी तय होता, मुझे लगता
है कि ICC के सामने
भी कई चुनौतियां रही होंगी। समय के साथ वो जरूर इसका समाधान निकाल लेंगे(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

