रायपुर (mediasaheb.com) 5 जून विश्व् पर्यावरण दिवस तथा 10 जून 2021 विश्व् नेत्रदान दिवस के परिपेक्ष्य में संयुक्त वर्चुवल संगोष्ठी का कार्यक्रम् सायं 7:00 से 8:00 तक सम्पन्न हुआ। जिसमें कुल उपस्थिति- 42 रही।
सक्षम संस्था दिव्यांगों के लिए समर्पित राष्ट्रीय सामाजिक संगठन है ,,अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए सक्षम द्वारा ,पर्यावरण तथा राष्ट्रीय नेत्रदान दिवस के अवसर पर ,नेत्र दान श्रेष्ठ दान ,,विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया ,,,पर्यावरण संरक्षण पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्रीमती नलिनी पांडे उपसंचालक, शिक्षा, जिला बिलासपुर ने कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा करना आवश्यक है, अन्यथा हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जीवन कठिन हो जाएगा ,,हमें ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कम करना चाहिए जिससे वायुमंडल प्रदूषित होता है ,,,,नेत्रदान विषय पर जानकारी देते हुए डॉ संदीप तिवारी नेत्र रोग विशेषज्ञ,, संकल्प नेत्र चिकित्सालय बिलासपुर ने बताया कि नेत्रदान श्रेष्ठदान है ,,नेत्रदान की प्रक्रिया में सिर्फ आंख की बाहरी पारदर्शी झिल्ली कार्निया को ही निकाला जाता है इससे चेहरा विकृत नहीं होता,,, एक व्यक्ति के नेत्रदान करने से ऐसे दो व्यक्ति जो कार्निया की खराबी के कारण अंधे हैं, दृष्टि बाधित है , ऐसे 2 लोगों को कार्निया प्रत्यारोपण कर दृष्टि प्रदान की की जा सकती है ,,,सक्षम के प्रांत संगठन सचिव श्री राम जी राजवाड़े ने बताया कि सक्षम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगों के सहायतार्थ एक टोल फ्री नंबर,, हेल्पलाइन नंबर 0120 ,690,4999 राष्ट्रीय स्तर पर जारी किया गया है इस नंबर पर दिव्यांग फोन कर आवश्यक मदद प्राप्त कर सकते हैं ,इस कार्यक्रम में ,बिलासपुर से रमाकांत सिंह चंदेल श्रीमती रेखा गुल्ला ,,मदन मोहन गुल्ला, शेफाली घोष, निर्मल घोष ,अनीता अग्रवाल ,अंजलि चावड़ा, रवि कांत गुप्ता, डॉक्टर विवेक दुबे ,अरुण अलकरी ,रायपुर से श्रीमती संगीता चौबे, श्रीमती शताब्दी पांडे जांजगीर से विनोद यादव धमतरी से अरविंद शर्मा राजनांदगांव से तुलेश्वर कुमार सेन, अनिरुद्ध साहू बलौदा बाजार से लोकनाथ सेन ,अजय लता साहू बलोदा से प्रकाश कटकवार तथा विद्या भारती के विभाग समन्वयक श्री गेंद राम राजपूत तथा हेमन्त साहू उपस्थित रहे| (the states. news)

