रायपुर (mediasaheb.com) कन्फेडरेशन ऑफ ऑल
इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू,
अमर गिदवानी,
प्रदेश
अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री
सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी
संजय चैंबे नें बताया कि विगत दिनों कैट सी.जी. चैप्टर ने जिलाधीश श्री सौरभ कुमार
से मुलाकात कर जिले में करोना संक्रमण के घटते मामले को देखते हुए व्यापार की
समय-सीमा में वृद्वि की मांग की थी। कैट सी.जी. चैप्टर की मांग को संज्ञान
में लेते हुए जिलाधीश द्वारा जारी नये आदेश में सारे व्यापार एवं व्यवसाय को
व्यापार करने की समय सीमा में शाम 7 बजे तक वृद्धि करने की अनुमति दे दी गई है, जिसके लिये कैट
सी.जी. चैप्टर ने जिलाधीश श्री सौरभ कुमार जी, का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त
किया है।
कैट प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि कैट सी.जी.
चैप्टर द्वारा सभी व्यापारी संघ के अध्यक्ष-महामंत्री को सूचित किया गया है कि
स्वयं दुकानदार ,उनके कर्मचारी एवं उनके ग्राहक मास्क अवश्य ही पहनें। यदि किसी
ग्राहक के पास मास्क न हों तो दुकानदार अपने ग्राहक को मास्क उपलब्ध करायें। वे
अपने क्षेत्रों में सोशल डिस्टेनसिंग का पालन सुनिश्चित करवाए। निश्चित अंतराल में
हाथ धोने के साथ ही सेनेटाइज भी करे। जिससे कोरोना जैसी घातक बीमारी से लड़ने
में मदद मिले और जल्द ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरोना मुक्त हो। कैट लगातार कोरोना के
प्रति जागरूकता के लिये बैनर, होर्डिंग्स, पोस्टर एवं सोशल मीडिया के द्वारा लगातार व्यापारियों एवं
नागरिकों में जागरूकता फैला रही है।(the states. news)
Friday, July 10
Breaking News
- राजस्थान में तबादलों की अंतिम तारीख आज, हजारों कर्मचारियों की बढ़ी हलचल
- खतरों के खिलाड़ी 15 का आगाज, गौरव-रुबीना-ओरी करेंगे खतरनाक स्टंट
- सैमसंग के बाद अब Apple की फोल्ड फोन में एंट्री, iPhone Ultra का डमी वीडियो वायरल
- विंबलडन महिला फाइनल में चेक गणराज्य की दो खिलाड़ियों की टक्कर तय
- ‘काला हिरण’ विवाद के बीच मेकर्स का ऐलान, 17 जुलाई को टीजर
- राजपाल यादव को बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में फिर जेल भेजने का आदेश
- CG News: चलती स्कूल वैन का गेट खुला, सड़क पर गिरा मासूम; बड़ा हादसा टला
- MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश ने पूरा किया 25% कोटा, 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात; पन्ना-सतना में भारी बारिश का अलर्ट
- यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका
- पूर्व IAS नियाज खान का विवादित बयान, बोले- मुस्लिम तुर्की जैसा पहनावा अपनाएं; मॉब लिंचिंग का किया जिक्र


