दुबई, (media
saheb.com) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) शेष आईपीएल 2021 सत्र को संयुक्त अरब अमीरात में (UAE) करवाने का फैसला लेने के बाद इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ चर्चा के बाद बीसीसीआई के पदाधिकारी अब यूएई सरकार के साथ आईपीएल 2021 के आयोजन प्रबंध को अंतिम रूप देने के बारे में चर्चा के लिए दुबई पहुंचे हैं।
समझा जाता है कि बीसीसीआई के सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज की मौजूदगी वाला प्रतिनिधिमंडल विशेष अनुमति मिलने के बाद सोमवार को दुबई पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक यूएई सरकार के भारत से आने-जाने पर प्रतिबंध के मद्देनजर ईसीबी के अधिकारियों को बीसीसीआई पदाधिकारियों के यहां आने की अनुमति लेने के लिए यूएई सरकार के पास पहुंच करनी पड़ी थी। अनुमति मिलने के बाद पदाधिकारी चार्टर उड़ान से यहां पहुंचे हैं।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, September 3
Breaking News
- सुकमा में 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
- रायपुर : बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
- यूपीकॉस: भरोसे की नींव पर खड़ी नई व्यवस्था
- Janmashtami 2026: 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में होगा कान्हा का जन्म; जानें शुभ मुहूर्त
- जिला अस्पताल में महिला कर्मचारी की शिकायत से मचा हड़कंप
- महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट
- MP में PWD अफसर के ठिकानों पर EOW की रेड, बालाघाट-छिंदवाड़ा-भोपाल में एक साथ छापे
- CG में योग और आदिवासी आयोग अध्यक्ष समेत 3 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा
- इंदिरा सागर बांध 2.39 मीटर खाली, अगस्त में बिजली उत्पादन 4 गुना घटा
- आउटसोर्स कर्मियों के लिए गरिमा का नया अध्याय


