नई दिल्ली, (media saheb.com) उच्चतम न्यायालय ने सीबीएसई और आईसीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने संबंधी याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी है।
न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की अवकाशकालीन खंडपीठ ने सोमवार को संक्षिप्त सुनवाई के दौरान एटर्नी जनरल के के वेणुगोपाल का अनुरोध स्वीकार करते हुए इस पर गुरुवार को विचार करने का निर्णय लिया।
श्री वेणुगोपाल ने खंडपीठ से कहा कि सरकार परीक्षा को लेकर अगले 2 दिन में फैसला लेगी,
इसलिए सुनवाई को तब तक स्थगित कर दिया जाये।
इस पर न्यायालय ने श्री वेणुगोपाल से कहा कि सरकार निर्णय ले सकती है,
लेकिन यदि वह पिछले साल की नीति से अलग कोई आदेश पारित करेगी तो उसे अच्छे कारण गिनाने होंगे।
न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ताओं की आशा है कि पिछले साल अपनाई गई नीति पर अमल इस साल भी किया जाना चाहिए,
इसलिए अगर सरकार इससे अलग कर रही है तो उसे अच्छे कारण देने होंगे।
न्यायालय सुश्री ममता शर्मा की उस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें CBSE & ICSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने का अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ता ने पिछले साल की परीक्षा परिणाम नीति पर अमल करते हुए परीक्षाफल घोषित करने का भी अनुरोध किया है।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, September 3
Breaking News
- आकाश आनंद पर मायावती का फिर बड़ा फैसला, बोलीं- अभी अपरिपक्व, नहीं देंगे बड़ी जिम्मेदारी
- 8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी
- RBI की रणनीति सुपरहिट! NRI ने भारत में डाला 127 अरब डॉलर का फंड, समय से पहले बंद करनी पड़ी विंडो
- बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी
- तेलंगाना में बड़ा एक्शन! बेटी की टिप्पणी पर मंत्री कोंडा सुरेखा कैबिनेट से बाहर, CM रेवंत रेड्डी ने लिया फैसला
- Asian Games 2026: 35 खेलों में 503 खिलाड़ी, 246 सपोर्ट स्टाफ के साथ उतरेगा भारत, रिकॉर्ड तोड़ने पर नजर
- CG में स्वाइन फ्लू के 152 और कोरोना के 2 केस, हेल्थ मिनिस्टर बोले- पैनिक की जरूरत नहीं
- गढ़चिरौली से बस्तर लौटे 50 पूर्व माओवादी, साथियों ने दी भावुक विदाई
- उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री
- GDP विवाद में World Bank की एंट्री, अधिकारी बोले- कम FDI का रोना बेकार, ग्रोथ में नहीं कोई गड़बड़ी


