बिलासपुर(mediasaheb.com) गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 21 मई को मनाए जाने आतंकवाद विरोधी दिवस के अंतर्गत इस वर्ष भी एसईसीएल में आयोजन सम्पन्न हुआ हालाँकि कोरोना माहामारी के मद्देनज़र इस बार “वर्चुएल ई-प्लेज” का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत निर्धारित वेब-लिंक पर प्रात: 11 बजे सभी कोल कम्पनियाँ तथा कोयला मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी जुड़े तथा सचिव, कोयला मंत्रालय भारत सरकार, श्री ए के जैन, भाप्रसे ने सभी को शपथ दिलाया। विदित हो यह दिवस विशेषतः युवाओं को आतंकवाद से दूर रखने तथा आतंकवाद से समाज तथा आमजनों को होने वाले नुक़सान के संबंध में जागरूक रखने के उद्देश्य से मनाया जाता है । इस हेतु लिए गए शपथ में, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव रखने की अपील की गई तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने हेतु शपथ लिया गया। मुख्यालय में आयोजित वर्चुएल समारोह में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बीपी शर्मा, निदेशक तकनीकी(संचालन) श्री मनोज प्रसाद, निदेशक वित्त सह कार्मिक श्री एसएम चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना-परियोजना) श्री एस के पाल, महाप्रबंधक (कार्मिक/जनसम्पर्क) श्री अनलेश कुमार सक्सेना समवेत क्षेत्रीय महाप्रबंधक, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक आदि वेब लिंक के ज़रिए उपस्थित रहे। (the states. news)
Monday, April 6
Breaking News
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे
- महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए

