मुंबई (media
saheb.com) COVID-19 के नये मामलों में कमी से घरेलू शेयर बाजारों आज लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी देखी गई और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछल गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर करीब 850 अंक की मजबूती के साथ 49,580.73 अंक पर बंद होने वाला सेंसेक्स 406 अंक चढ़कर 49,986.68 अंक पर खुला। मजबूत निवेश धारणा के दम पर 700 अंक से अधिक की बढ़त बनाता हुआ 50,295.08 अंक तक उछल गया।
कोविड-19 के नये मामले लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आज सुबह आठ बजे तक के आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2,63,533 नये मामलों की पुष्टि हुई है। मामले घटने से निवेशकों में अर्थव्यवस्था के प्रति विश्वास जगा है।
निफ्टी भी करीब 144 अंक की बढ़त के साथ 15,067.20 अंक पर खुला और 15,134.70 अंक तक पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 14,923.15 अंक पर बंद हुआ था।
बाजार में आज चौतरफा लिवाली रही। दूसरे एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से भी निवेश धारणा मजबूत हुई।(वार्ता) (the states. news)
Monday, July 6
Breaking News
- आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें प्रेम, करियर और धन का हाल
- मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई
- दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से
- “सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश
- हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू
- सीएम योगी के हाथों प्रयागराज में सोमवार को होगा प्रेरणा पार्क का लोकार्पण
- आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद
- चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
- बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात: रोजगार मिशन के लिए ₹1,663 करोड़ की पहली किस्त जारी
- योगी सरकार की निःशुल्क आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज


