मुंबई (media
saheb.com) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में इसकी दिशा देश में COVID-19 महामारी की स्थिति और वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी।
कोविड-19 के नये मामलों में गत सप्ताह कमी देखी गई। इसके बावजूद हर दिन तीन लाख से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कई राज्य सरकारों द्वारा लॉकडाउन लगाने और बढ़ाने से बीएसई के सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही। सप्ताहांत पर सेंसेक्स 48,732.55 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी सप्ताह के दौरान कुल 145.35 अंक यानी 0.98 प्रतिशत टूटकर 14,677.80 अंक पर आ गया।
मझौली और छोटी कंपनियां भी दबाव में रहीं। बीएसई का मिडकैप 100.82 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट में शुक्रवार को 20,507.79
अंक पर और स्मॉलकैप 17.56 अंक यानी 0.08 प्रतिशत लुढ़ककर 22,200.54 अंक पर आ गया।(वार्ता)
(the states. news)
Previous Articleखुद को मोटिवेट करने सफल स्टूडेंट्स के इंटरव्यू पढ़ती थी, उनकी तरह बनने के लिए पेपर कटिंक रखती थी साथ
Next Article विदेशी मुद्रा भंडार 14 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर


