बिलासपुर(mediasaheb.com)एसईसीएल मुख्यालय समेत संचालन क्षेत्रों में पदस्थापित विभिन्न काडर के अधिकारियों को असिस्टेंट मैनेजर से डिप्टी मैनेजर तथा डिप्टी मैनेजर से मैनेजर में पदोन्नति दी गई है। इस सम्बंध में महाप्रबंधक(कार्मिक/अधिकारी स्थापना) कोल इंडिया लिमिटेड तृप्ति पराग शॉ के हस्ताक्षर से दिनांक 11 एवं 12 मई को आदेश जारी किए हैं। आदेश के अंतर्गत कोल इंडिया लिमिटेड के सभी सहायक कम्पनियों में कुल 225 अधिकारियों को ई-3 से ई-4 (डिप्टी मैनेजर) तथा 224 अधिकारियों को ई-4 से ई-5 (मैनेजर) में पदोन्नति दी गई है। एसईसीएल में पदोन्नति पाए मैनेजर ग्रेड में सर्वाधिक खनन सँवर्ग के अधिकारी (50) हैं वहीं चिकित्सा में 10, ईएंडएम में 05 तथा कार्मिक में 04 अधिकारी मैनेजर बने हैं। डिप्टी मैनेजर ग्रेड में पदोन्नति पाए सबसे अधिक 19 अधिकारी वित्त कैडर के हैं। पदोन्नति पाए अन्य सँवर्गों में उत्खनन, सीपी, ई एंड एम, सेल्स, सिस्टम, सर्वे सिविल संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं।
Previous Articleमुख्यमंत्री ने स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप अति आवश्यक दुकानों के संचालन में छूट हेतु संबंधित जिला कलेक्टरों को दी अनुमति
Next Article जे.एस.पी.एल. में नवनिर्मित कोविड केयर सेंटर प्रारंभ

