रायपुर (mediasaheb.com)कन्फेडरेशन ऑफ ऑल
इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र
दोशी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी
संजय चैबे ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर ने पत्र जारी कर आर.बी.आई के
गर्वनर श्री शक्तिकांता दास से 3 महीने की अवधि के लिए ऋण की किस्त और ब्याज के भुगतान के लिए
अधिस्थगन देने का अनुरोध किया है।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने एक पत्र के
माध्यम से आर.बी.आई गर्वनर श्री शक्तिकांता दास को अवगत कराया कि
कोविद 19 महामारी के प्रकोप के कारण दुनिया भयावह स्थिति का सामना कर रही
है और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों के संयुक्त समन्वित प्रयासों
की आवश्यकता है। जैसा कि आप जानते हैं कि इस समय भारत कोविद 19 की दूसरी लहर का
सामना कर रहा है और इस लहर में पिछले वर्ष की पहली लहर की तुलना में संक्रमण का
प्रसार बहुत अधिक है। पूरा देश बहुत अशांत है और राज्य सरकार द्वारा भिन्न – भिन्न
चरणो में लाॅकडाउन की घोषणा के कारण व्यापार प्रभावित हुआ है।
कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री विक्रम
सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 09/04/2020
से लॉकडाउन की
घोषणा की है और वर्तमान में लॉकडाउन को 06/05/2020 तक बढ़ा दिया गया है, प्रारंभिक 10 दिनों के लिए इस
लॉकडाउन में बैंकों को भी बंद कर दिया गया था, जिसके कारण व्यापार और उद्योग पूरी तरह से
बंद थे, हाल ही में उन्होंने बैंक को सीमित समय मे व्यापार एवं सेवा के
लिए जैसे आवश्यक सेवाओं, चिकित्सा, पेट्रोल पंप आदि के लिए खोलने की अनुमति दी है। आर्थिक गतिविधि
पूरी तरह से सुस्त हो गई है, इस वजह से सभी व्यवसाय और उद्योगों का नकदी प्रवाह बुरी तरह
प्रभावित हो गया है, और हम यह नहीं बता सकते कि वर्तमान स्थिति कब तक जारी रहेगी।
श्री पारवानी ने गर्वनर महोदय से अनुरोध करते हुए कहा कि कृपया
सभी प्रकार के ऋणों की किस्त और ब्याज के भुगतान पर 3 महीने तक की मोहलत
प्रदान करें जिससे कि कोविद 19 की दूसरी लहर के इस बेहद कठिन समय में व्यापार को
बनाए रखने में मदद मिल सके।(the states. news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे शुभारंभ
- MP में 10 साल बाद प्रमोशन प्रक्रिया को मिली रफ्तार, 190 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर; देखें पूरी सूची
- झारखंड में पासपोर्ट बनवाना होगा आसान, जमशेदपुर POPSK का हुआ आधुनिकीकरण
- बिहार में NDA की चुनावी तैयारी तेज, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे सभी जिलाध्यक्षों संग बैठक
- छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश
- स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर चलता है’
- इंदौर के चर्चित ‘कोबरा कांड’ में बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या करने वाले बैंककर्मी को उम्रकैद
- दिल्ली की 1511 कॉलोनियों में मालिकाना हक योजना धीमी, शुल्क घटाने पर DDA करेगा विचार


