मुंबई (media
saheb.com) COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण बेकाबू हुई स्थिति और कई राज्यों में आंशिक या साप्ताहिक लॉकडाउन के कारण घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट देखी गई और आने वाले सप्ताह में भी यह क्रम जारी रहने की आशंका है।
देश में कोविड-19 का संक्रमण पहली लहर की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है। हर दिन दो लाख से अधिक नये मामले आने शुरू हो गये हैं। केंद्र सरकार की तरफ से अभी किसी प्रकार के देशव्यापी प्रतिबंध की घोषणा नहीं की गई है,
लेकिन कई राज्यों ने अपनी तरफ से प्रतिबंध लगाये हैं। इससे आर्थिक गतिविधियों के प्रभावित होने की आशंका है जिसे देखते हुये निवेशक बिकवाली बढ़ा सकते हैं।
बीते सप्ताह बुधवार को अंबेडकर जयंती के अवकाश के कारण बाजार में चार दिन ही कारोबार हुआ। इस दौरान सोमवार को बड़ी गिरावट रहने से बीएसई का सेंसेक्स 759.29 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ शुक्रवार को 48,832.03
अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 217 अंक यानी 1.15 प्रतिशत टूटकर सप्ताहांत पर 14,617.85 अंक पर रहा।
मझौली और छोटी कंपनियों पर दबाव अधिक रहा। बीएसई का मिडकैप 2.91 प्रतिशत लुढ़ककर 20,157.36 अंक पर और स्मॉलकैप 2.68 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट के साथ 21,018.55 अंक पर रह गया। (वार्ता) (the
states. news)
Monday, July 6
Breaking News
- आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें प्रेम, करियर और धन का हाल
- मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई
- दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से
- “सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश
- हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू
- सीएम योगी के हाथों प्रयागराज में सोमवार को होगा प्रेरणा पार्क का लोकार्पण
- आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद
- चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
- बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात: रोजगार मिशन के लिए ₹1,663 करोड़ की पहली किस्त जारी
- योगी सरकार की निःशुल्क आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज


