मुंबई, (media saheb.com) ऑटो, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों की कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौट आई और बीएसई का सेंसेक्स करीब 661 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सोमवार को 1,708 अंक का गोता लगाने के बाद सेंसेक्स आज 100 अंक से अधिक की मजबूती के साथ खुला और बाजार बंद होते समय 660.68 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,544.06 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 194 अंक चढ़कर 14,504.80 अंक पर पहुँच गया।
मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,943.99 अंक पर और स्मॉलकैप 1.21 फीसदी की छलाँग लगाकर 20,805.48 अंक पर रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर आठ प्रतिशत चढ़ा। बजाज फिनसर्व का शेयर साढ़े छह फीसदी के करीब,
बजाज फाइनेंस का पौने पाँच फीसदी और मारुति सुजुकी का साढ़े चार फीसदी से अधिक चढ़ा। इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी चार प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। टीसीएस और डॉ. रेड्डीज लैब के शेयर चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट में रहे।
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों से भी घरेलू बाजार में निवेश धारणा मजबूत हुई। एशिया में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.07 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.72 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.15 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुये। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48 प्रतिशत टूट गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.31 फीसदी चढ़ा जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.07 प्रतिशत की गिरावट में रहा।(वार्ता) (the
states. news)
Saturday, July 11
Breaking News
- योगी सरकार में पर्यावरणीय बदलाव की नई इबारत, जल से जंगल तक विकास की नई पहचान
- ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता
- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम
- जियोहॉटस्टार की ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ में चमके गोंडा के सैयद अब्बास रज़ा रिज़वी, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
- जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप
- अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर
- बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से
- मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई
- बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
- राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम


