बिलासपुर(mediasaheb.com) एसईसीएल ने चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। कुल 86 पदों के लिए जारी रिक्तियों में सिनीयर मेडिकल स्पेषलिस्ट (ई-4 ग्रेड) तथा मेडिकल स्पेषलिस्ट (ई-3 ग्रेड) को मिलाकर 52 पद हैं, वहीं सीनियर मेडिकल आॅफिसर (ई-3 ग्रेड) के 32 तथा सीनियर मेडिकल ऑफिसर डेन्टल (ई-3 ग्रेड) के 2 पद हैं। लम्बी अवधि के बाद यह अवसर है कि होल्डिंग कम्पनी कोलइण्डिया लिमिटेड द्वारा सब्सीडरी कम्पनियों को कोलफील्ड क्षेत्रों में अवस्थित हॉस्पिटल/डिस्पेंसरी में कार्य करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिकृत किया गया है। सभी चयनित चिकित्सा अधिकारी कोलइण्डिया लिमिटेड द्वारा जारी डीस्न्ट्रलाईज्ड रिक्रूटमेंट नियमावली के अधीन कार्य करेंगें।
उपरोक्त रिक्त पदों में सीनियर मेडिकल स्पेषलिस्ट ई-4 ग्रेड तथा मेउिकल स्पेषलिस्ट ई-3 ग्रेड के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा (यथा लागू) तथा सीनियर मेडिकल ऑफिसर ई-3 ग्रेड हेतु मान्यता प्राप्त संस्थान एमबीबीएस की डिग्री, वहीं डेन्टल संवर्ग के सीनियर मेडिकल ऑफिसर ई-3 ग्रेड के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस की डिग्री तथा किसी हॉस्पिटल /क्लिनिक में एक वर्श का कार्य अनुभव होना आवष्यक है। समस्त षैक्षणिक योग्यताएँ मेडिकल काऊंसिल ऑफ इण्डिया से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। विज्ञप्ति में विहित जानकारी अनुसार गैर स्पेषलिस्ट संवर्ग के चयनित चिकित्सा अधिकारियों को कम्पनी की आवष्यकतानुसार कम से कम 3 वर्शों तक डिस्पेंसरी में कार्य करना होगा।
उपरोक्त सभी पदों के लिए आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि दिनांक 30.04.2021 रखी गयी है। इस संबंध में अन्य जानकारी तथा पद, योग्यता, आरक्षण, छूट, आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अतिरिक्त जानकारी एसईसीएल कम्पनी की वेबसाईट www.secl-cil.in में जाकर कैरियर लिंक से प्राप्त की जा सकती है।(the states. news)

