नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र और केरल समेत अधिकांश राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले बढ़े हैं जो चिंता के गंभीर विषय बने हुए हैं।
इसी अवधि के दौरान महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 16,662 की रफ्तार से बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर ढाई लाख के करीब 2,48,604 पहुंच गयी है। राज्य में 15,098 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 22,62,593 पहुंच गयी है जबकि 95 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 53,684 हो गया है।
इस वायरस से सबसे अधिक स्वस्थ हाेने वालों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र पहले और केरल दूसरे स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 53,476 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 17 लाख 87 हजार 534 हो गयी है। इस दौरान 26,490 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,12,31,650
मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 26,735 और बढ़ने से इन मामलों की संख्या बढ़कर 3,95,192 हो गये हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 3.35 फीसदी हो गयी है। इसी अवधि में 251 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,60,692 हो गयी है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार……6…………4973……62
आंध्र प्रदेश……….2946……..884978…7197
अरुणाचल प्रदेश….01………….16785…..56
असम…………….1719……..215277…1103
बिहार…………….727……….261648…1565
चंडीगढ़………….2178………22587…..365
छत्तीसगढ़……….11934………313749….4011
दादर और नागर हवेली
तथा दमन और दीव..70………3438……….2
दिल्ली…………..4890……..635364….10973
गोवा…………….1156……….55004…….821
गुजरात…………8823……..278880…..4466
हरियाणा……….6745……..272714…..3110
हिमाचल प्रदेश…1654………58620……..1027
जम्मू कश्मीर…..1513………125535……1983
झारखंड……….969……….119626…….1100
कर्नाटक………16905……..946589……12461
केरल…………24578…….1080803….. 4527
लद्दाख…………101…………..9711………130
लक्षद्वीप………104……………592………..1
मध्य प्रदेश…..10047……….266323……3919
महाराष्ट्र…….248604…….2262593….53684
मणिपुर……….53……………28935……..374
मेघालय………22…………….13848……..149
मिज़ोरम………18……………. 4425………..11
नागालैंड……..2…………….12133………91
ओडिशा……..990……………336337…..1919
पुड्डुचेरी……..445……………39521……….679
पंजाब………20522……….193280…….. 6474
राजस्थान…..4672………..319695……..2808
सिक्किम……43……………..6032……….135
तमिलनाडु…9746……….. 849064……..12630
तेलंगाना…..3684………… 299427……..1680
त्रिपुरा………43…………… 33045……….392
उत्तराखंड….1112………….96062……….1706
उत्तर प्रदेश…4388……….596286………8769
पं बंगाल…..3782………..567771……..10312
कुल…..395192………11231650……160692
(वार्ता) (the states. news)


