नई दिल्ली, (media saheb.com)
अंतरराष्ट्रीय
बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आने से आज घरेलू स्तर पर लगातार दूसरे
दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई । दिल्ली में पेट्रोल 21पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे
प्रति लीटर सस्ता हो गया। तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्परेशनके
अनुसार गुरुवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 90.78 रुपये और
डीजल 81.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
इससे पहले
लगातार 24वें दिन तक इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।
पिछले महीने लगातार 16 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में
बढ़ोतरी हुई थी, जिससे लगभग हर शहर में दोनों ईधनों के
दाम सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गए थे।
अंतरराष्ट्रीय
बाजार में कच्चे तेल का भाव 16 दिन में
करीब 15 फीसदी गिर चुका है। यूरोप में कोरोना की
तीसरी लहर के चलते वहां ईंधन की मांग घटने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते
कच्चे तेल की कीमत घटकर 60 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुकी है।
आमतौर पर
जब कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने पर तेल की कीमतों में बदलाव नहीं किया
जाता था लेकिन इसबार ऐसा नहीं हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव के समय तेल की कीमतों
में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन अभी
पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में हो रहे विधानसभा
चुनावों के बीच तेल की कीमतों में कमी की गई है।
देश के 4 महानगरों
में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है:
शहर का
नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 90.78 81.10
मुंबई 97.19 88.20
चेन्नै 92.77 86.10
कोलकाता 90.98 83.98(वार्ता) (the states. news)
Friday, July 10
Breaking News
- मध्य प्रदेश के इकलौते यहूदी कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, तोड़फोड़ से भू-माफियाओं पर उठे सवाल
- बिहार में मछली के साथ मोती पालन, किसानों की बढ़ेगी आमदनी अब
- नेपाल की बारिश से उफनी गंडक, वाल्मीकीनगर बराज से बढ़ाया गया पानी का डिस्चार्ज
- क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ के टिकट 47 हजार तक पहुंचे, फैंस में जबरदस्त क्रेज
- FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में जस्टिन बीबर समेत सितारों का धमाकेदार हाफटाइम शो
- 68500 शिक्षक भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को 5% छूट देने का फैसला
- बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, BJP प्रत्याशी ने नामांकन के एक दिन बाद वापस लिया पर्चा
- एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच है : राज्यमंत्री गौर
- महादेव ऐप केस का भोपाल कनेक्शन, टिकटों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप; आहूजा बंधुओं पर लुकआउट सर्कुलर जारी
- अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों का गिनाया हिसाब


