बिलासपुर(mediasaheb.com) जेसीआई रायपुर कैपिटल जेसीरेट विंग के द्वारा रामनगर मे मड़ई खुशियों का मेला का आयोजन रामनगर कर्मा भवन मैं किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा अपने घरों में उनके लिए अनुपयोगी वस्तुओं का संग्रह कर जैसे कपड़े खिलाने जूते दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री का वितरण किया इसके लिए उन्होंने 1 माह पूर्व से तैयारी आरंभ कर दी जैसे कपड़ों को छटाई कर लॉन्ड्री वॉश करवाना उसे पैकिंग करना साइज के हिसाब से जमा ना इस कार्यक्रम में लगभग 1500 से अधिक सामग्री का वितरण किया गया कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रुप में जेसीआई सीनेटर लीना वडेर जेसीआई सीनेटर रूपाली दुबे* विशेष अतिथि *जेसी नेहा (जॉन डायरेक्टर जेसी रेट विंग)साथ ही जेसी निशित गोहिल (जॉन डायरेक्टर ब्लड डोनेशन ऑफीसर)* उपस्थित थे
हमारे द्वारा जो समय निर्धारित किया गया था उससे आधे समय में ही लोगों नेअपनी जरूरत की वस्तु लेकर कर अपनी खुशी का इजहार किया हमारे द्वारा बनाए गए दिशा निर्देश का भी पूर्ण रूप से उपस्थित सदस्यों ने पालन किया उपस्थित लोगों द्वारा पूछा गया पुनः आप या कार्यक्रम कब करेंगे ।इससे हमारे सदस्यों का मनोबल बढ़ा साथ ही हमप्रोत्साहित हुए *मड़ाई खुशियों का मेला पुनः जल्द ही ले कर आएंगे* इस कार्यक्रम निर्देशक जेसीरेट सोनू ओसवाल जेसीरेट शीतल लुनिया थीं इस कार्यक्रम में उपस्थित जेसीरेट विंग इंचार्ज प्रणय बुरड़, चेयरपर्सन निशा चोपड़ा, सचिव स्मिता केड़िया, शालिनी जैन, सोनम जैन,विभा जैन , सूर्या जैन, पायल मुकीम, मेघा नाहटा, आरती पांडे, अंजू जैन का और सीनियर का सहयोग पूर्ण रूप से मिला। जेसी रेट विंग ने भविष्य में भी इसी प्रकार मानवता की सेवा का कार्यक्रम करने का निश्चय किया है जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अंजू जैन ने दी।(the states. news)

