जय व्यापार पैनल की ज़बरदस्त जीत, चैंबर पर अब नए पैनल का कब्जा
रायपुर (media saheb.com) छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में इस बार एक अलग ही इतिहास लिखा गया है। जो व्यापारी एकता पैनल पिछले 60 साल से चैंबर में हावी था, उसका एक तरह से पूरा वर्चस्व ही समाप्त हाे गया है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अमर पारवानी के जय व्यापार पैनल की ऐसी आंधी चली जिस में व्यापारी एकता पैनल उड़ गया।
राजधानी में 20 मार्च को अंतिम मतदान के बाद 21 मार्च को वोटों की गिनती चली जो देर रात चली। अलग सुबह की अध्यक्ष का परिणाम आया | इसमें अमर पारवानी की योगेश अग्रवाल पर धमाकेदार जीत हुई। जय व्यापार पैनल के ही अजय भसीन को महामंत्री एवं उत्तम गोलछा को कोषाध्यक्ष के पद पर जीत मिली है। इसके पहले जय व्यापार ने रायपुर में सभी उपाध्यक्ष और मंत्री के पदों पर कब्जा कर लिया था। इसी के साथ कई जिलाें में भी जय व्यापार पैनल का परचम लहराया।
रायपुर में जय व्यापार पैनल के जिला मंत्री – शंकर बजाज, नीलेश मूंदड़ा, प्रशांत गुप्ता, जितेंद्र गोलछा, दिनेश पटेल, राजेन्द्र खटवानी, लोकेश साहू, जनक वाधवानी, जिला उपाध्यक्ष महेश दरयानी, कन्हैया गुप्ता, टी श्रीनिवास रेड्डी, नरेंद्र हरचंदानी, पाल सिंह छाबड़ा, अमृत लाल पटेल, मनोज जैन, हीरा माखीजा बने।(the states. news)

