नई दिल्ली (media saheb.com) देश में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सरकार ने विकास वित्त संस्था के गठन का निर्णय किया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुयी बैठक में वित्त मंत्रालय के इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी ।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विकास वित्त संस्था को 20000 करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी दी जायेगी। संसद में इस संबंध में एक विधेयक पेश किया जायेगा। इस संस्था में एक व्यावसायिक बोर्ड होगा। इसमें बाजार,
बीमा कम्पनियों आदि से पूंजी जुटाया जायेगा। बजट के दौरान इस तरह की संस्था की बात कही गयी थी ।
उन्होंने बैंकों के निजीकरण को लेकर किये गये एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सभी बैंकों का निजीकरण नहीं किया जा रहा है। देश की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बैंकों का विलय किया जा रही है। वह देश में भारतीय स्टेट बैंक की क्षमता का बैंक चाहती हैं। विलय के दौरान बैंक कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जायेगी।(वार्ता)
(the states. news)
Monday, April 6
Breaking News
- भारत की कूटनीति की ईरान ने फिर की तारीफ, युद्ध के बीच विदेश नीति पर जताया विश्वास
- मुंबई-दिल्ली-जयपुर-बेंगलुरु-हैदराबाद की 14 उड़ानें जारी, केंद्र ने सब्सिडी अवधि बढ़ाई, इंदौर-भोपाल जुड़ने की उम्मीद
- बिलासपुर में भू-जल संकट, नए नलकूप खनन पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध
- बड़े तालाब के किनारे अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 347 बंगलों पर चला बुलडोजर
- जिन्दल स्टील ने रचा इतिहास, कोयला गैसीफिकेशन क्रांति से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल स्टील की राह दिखाई
- अप्रैल 2026 विवाह मुहूर्त: खरमास के बाद शुरू होगा शादी का सीजन, देखें पूरी लिस्ट
- झारखंड में पीटीपीएस जमीन खाली कराने पर विवाद, लोग घर छोड़ने से इनकार
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह में घोटाले पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, सुपरवाइजर पर भी कार्रवाई.
- दक्षिण मध्य रेलवे ने 487 किलोमीटर रूट पर कवच क्षेत्र परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया
- प्रेग्नेंट दिव्यांका त्रिपाठी पर हुई नोटों की बारिश, बेबी बंप के साथ नाचते हुए छाए


