बिलासपुर (media saheb.com) अंतर्राट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08-03-2021 को एसईसीएलइंदिरा विहार स्थित मानव संसाधन विकास विभाग में एसईसीएल विप्स द्वारा ’’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ का आयोजन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए.पी. पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचानल) श्री एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त/कार्मिक) श्री एस.एम. चैधरी, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) श्री ए.के. सक्सेना, महाप्रबंधक (मासंवि) श्री प्रवीण कुमार की उपस्थिति में किया गया जिसमें एसईसीएल मुख्यालय की विप्स की सदस्याओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से ए.पी. पण्डा ने कहा कि महिलाएँं राट्रीय व अंतर्राट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने पूर्व और वर्तमान समय के परिप्रेक्ष्य में महिलाओं की शिक्षा, नौकरी आदि विषयों पर आनुपातिक विश्लेण करते हुए बताया कि आज समाज व राट्र की उन्नति में महिलाओं की सशक्त भूमिका है। सभी क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पूर्व से बेहतर है। इसी क्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदि काल से भारतीय समाज में महिलाएं समाज व देश को सामाजिक एवं आर्थिक सुदृ-सजय़ता प्रदान करने में अपनी महती भूमिका निभाती चली आ रही है।
निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एम.के. प्रसाद ने कहा कि महिलाओं के कई रूप होते हैं, वे समाज व परिवार की प्रेरणास्त्रोत हैं। महिलाएं यदि ठान लें तो कोई कार्य मुश्किल नहीं है केवल उनमें दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। निदेशक (वित्त/कार्मिक) श्री एस.एम. चैधरी ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में सहभागिता है। यह कहा जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति के सफलता के पीछे महिला का योगदान रहता है, इस उक्ति को नकारा नहीं जा सकता।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अनुपमा आनंद टेम्भुर्णीकर द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व शैलजा दाभाड़े एवं चम्पा भट्टाचार्य द्वारा निभाया गया जबकि अंत में उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित पूजा अग्रवाल द्वारा दिया गया। महिलाएं हुई सम्मानित इस अवसर पर कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले मुख्यालय बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग, एसईसीएल वसंत विहार एवं इंदिरा विहार डिस्पेंसरी के महिला चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व नर्सों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से सम्मानित किया गया।(the states. news)

