रायपुर (mediasaheb.com)। जय व्यापार पैनल
के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र
दोशी, छ.ग. चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष
राजेन्द्र जग्गी, दीपक बल्लेवार, विजय शर्मा चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू, चुनाव सह संचालक
विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड
इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 की प्रचार अभियान की कड़ी में जय व्यापार पैनल की
टीम आज मनेंद्रगढ़ जिले में विभिन्न बैठकों में शामिल हुई। दौरे में पैनल से प्रदेश
अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा उपाध्यक्ष प्रत्याशी कमल
केजरीवाल एवं मंत्री प्रत्याशी शैलेष जैन सहित चुनाव संचालक मंडल के सदस्य शामिल
थे।
जय व्यापार पैनल से प्रदेश चुनाव संचालक नरेंद्र दुग्गड़ ने
जानकारी देते हुए बताया कि जय व्यापार पैनल के संपर्क अभियान ने तेजी पकड़ ली है।
जिसके तहत आज हमारी टीम ने मनेंद्रगढ़ में व्यापारियों से भेंट करते हुए जय व्यापार
पैनल के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान मनेन्द्रगढ़ में जय व्यापार पैनल के चुनाव
कार्यालय का विधिवत उद्घाटन होटल विनय के ग्राउंउ फ्लोर में मनेन्द्रगढ़ में हुआ।
उसके पश्चात् लगभग 200 व्यापारियों के साथ चुनाव प्रचार हेतु एक विशाल
रैली निकाली गई। दौरे के दौरान कई बैठकों का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में
उपस्थित व्यापारी साथियों ने जय व्यापार पैनल के पक्ष में अपना वोट देने का वादा
किया। व्यापारियों ने यह स्वीकारा कि लॉकडाउन के दौर में जब पूरा व्यापार जगत
मुश्किलों का सामना कर रहा था, उस वक्त श्री पारवानी एवं उनकी टीम ने व्यापारी हित में लगातार
प्रयास जारी रखे। जिसके चलते व्यापारियों को व्यापार करने में बहुत मदद मिली।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी
ने कहा कि प्रदेश के सभी व्यापारी अब परिवर्तन चाहते हैं। व्यापारी अब ये चाहते
हैं कि चेम्बर की कमान ऐसे प्रत्याशी के हाथों में हो जो उनके हित के लिए संघर्ष
करे और उनकी बात सुने। श्री पारवानी ने कहा कि हमने व्यापारी हित से बढ़कर कभी कुछ
भी नहीं माना। हमारे लिए प्रदेश के लिए 6 लाख व्यापारी साथी हमारे अपने हैं जिनके हित के लिए प्रयास करना
हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि
मुझे बहुत खुशी है कि प्रदेश के सभी व्यापारियों ने हमारी टीम
के द्वारा किये गये कार्यों को सराहते हुए हमें अपना समर्थन दिया है। आप सभी का
समर्थन ही हमारी असली ताकत है और हमें विश्वास है कि इस ताकत के बलबूते हम यह
चुनाव निश्चित रूप से जीत रहे हैं।
इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा ने सभी
व्यापारी से चुनाव में मतदान अवश्य करने की अपील की। प्रत्याशीद्वय ने कहा कि
हम चुनाव में
अपने द्वारा आपके हित के लिए कार्यों को लेकर आप सभी के बीच हैं। अब आप सभी को यह
सुनिश्चित करना होगा कि आप सही का चुनाव करें और उसे चेम्बर की कमान सौंपे क्योंकि
यह चुनाव चेम्बर का नहीं बल्कि प्रदेश के सभी व्यापारी साथियों के नेतृत्व का है।
बैठक में राजेंद्र जग्गी एवं विक्रम सिंहदेव ने भी खुलकर अपनी बात रखी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अमर पारवानी, उत्तम गोलछा, राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, कमल केजरीवाल, शैलेष जैन, आनन्द अग्रवाल, राजेश मंगतानी, गुरमीत सिंह, रघुनाथ पोद्दार, शिव पोद्दार, विजय केजरीवाल, हरभजन सिंह, जयनारायण अग्रवाल, सतीश इलाहाबादी, चन्नी भैया, पूनम अग्रवाल, प्रितेश जयसवाल, जसबीर रैना, हिम्मत लाल चावरा, राजेश कटेला, शारदा अग्रवाल, अनिल केशरवानी, रामशंकर गुप्ता, राजा अग्रवाल, मोहन छत्तानी, नारायण रोचलानी, अब्दुल हक, मनीष अग्रवाल, जितेश चावरा, हितेश चावरा, मोनू पंसारी, मीनू अग्रवाल, लवली सिंधवानी, भागवत केशरवानी, योगेश ताम्रकार
व्यापारीगण उपस्थित रहे।(the states. news)
Thursday, June 25
Breaking News
- राम मंदिर चंदे पर PMO की सख्ती! हिसाब मांगा तो ट्रस्ट ने जांच का हवाला देकर किया इनकार
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महाविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण : मंत्री परमार
- अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 27 जून को
- गर्व नहीं मर्म प्राथमिकता:- डॉ वर्णिका शर्मा
- मेधावी प्रतिभाओं का अभिनंदन : शिक्षा, संस्कार और चेतना के संगम का बना प्रेरक आयोजन
- राजनांदगांव में 76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का खुलासा, संचालक गिरफ्तार
- वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका
- सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- अब ट्रेन टिकट में मिलेगी फेवरेट सीट, बुकिंग होगी और फास्ट; यात्रियों को बड़ी राहत
- उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026

