बिलासपुर (media saheb.com)एसईसीएल श्रद्धा महिला मण्डल सदैव ही जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोग देता आया है। इसी कड़ी में एसईसीएल श्रद्धा महिला मण्डल टीम की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पण्डा, उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती पिंकी प्रसाद, श्रीमती कल्पना चैधरी एवं श्रीमती रीतांजलि पाल के साथ बालिका सम्प्रेक्षण गृह पहुँची। वे वहाँ की संचालिका श्रीमती ममता तिवारी से मिली तथा वहाँ निवासरत बालिकाओं की पढाई-लिखाई, शिक्षा-दिक्षा के बारे मेंबातचीत कर इस संबंध में उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। श्रद्धा महिला मण्डल पदाधिकारियों ने बालिकाओं को ऑन लाईन क्लास अटेण्ड करने के लिए एक कम्प्यूटर सेट प्रदान किया। एसईसीएल श्रद्धा महिला मण्डल कीपदाधिकारियों व सदस्याओं ने वहाँ बालिकाओं के साथ कुछ समय बिताया और भविष्य में भी अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। श्रद्धा महिला मण्डल सचिव (कल्याण) श्रीमती महिमा गुप्ता, सचिव श्रीमती सरोजा नायक, श्रीमती डोलन डे एवं श्रीमती शालू साहू ने उपरोक्त कार्य के सम्पादन में सहयोग किया।(the states. news)
Previous Articleजे.एस.पी.एल. में मनाया जा रहा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह
Next Article राशनकार्डधारी परिवारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

